बाबा रामदेव के बिगड़े बोल: महामारी में मर गई संवेदना, देश में लोग मर रहे हैं, बाबा रामदेव मरीजों का मजाक उड़ा रहे हैं - News Summed Up

बाबा रामदेव के बिगड़े बोल: महामारी में मर गई संवेदना, देश में लोग मर रहे हैं, बाबा रामदेव मरीजों का मजाक उड़ा रहे हैं


Hindi NewsNationalCondolences Died In The Epidemic, People Are Dying In The Country, Baba Ramdev Is Making Fun Of PatientsAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबाबा रामदेव के बिगड़े बोल: महामारी में मर गई संवेदना, देश में लोग मर रहे हैं, बाबा रामदेव मरीजों का मजाक उड़ा रहे हैंअपनी ब्रांडिंग की ये कैसी कोशिश? लोग मर रहे हैं, बाबा मजाक उड़ा रहे हैंअस्पतालों में कोहराम मचा है,बाबा रामदेव को मजाक सूझ रहा हैबाबा रामदेश एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने कोरोना मरीजों का मजाक उड़ाया। योग गुरु ने अपने एक कार्यक्रम में ऑक्सीजन की कमी पर बोलते हुए बेहद गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। जिसमें वो ये कहते नजर आ रहे हैं कि 'मरते हैं ऐसे ही, ले ऑक्सीजन की कमी पड़ रही है, भगवान ने सारा ब्रह्मांड भर रखा है ऑक्सीजन से, ले तो ले बावड़े, बाहर सिलेंडर ढूढ़ रहे हैं, अपने भीतर दो सिलेंडर लगा रखे हैं भर ऑक्सीजन'24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा की हुई मौतदेश में रोजाना चार लाख कोरोना संक्रमित रोज मिल रहे हैं। तीन से चार हजार की मौत हो रही है। अस्पतालों में कोहराम मचा है। ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की कमी हो गई है। महामारी से आपातकाल जैसे हालात बन चुके हैं. लेकिन बाबा रामदेव को मजाक सूझ रहा है। अपनी ब्रांडिंग करने की कोशिश में बाबा मर्यादा भूल गए और मरीजों का मजाक उड़ाने से भी परहेज नहीं किया. बाबा के दावों पर उठ रहे सवालबाबा रामदेव कहते हैं कि, जिन लोगों का ऑक्सीजन लेबल 80 फीसदी तक गिर गया उन्हें भी योग के जरिए स्वस्थ कर दिया, लेकिन ऐसा कहते वक्त रामदेव ये भूल गए कि, अगर इसी तरह लोग कोरोना से जंग जीत जाते, तो अस्पतालों में मरीजों की न तो इतनी भरमार होती और ना ही लाखों लोगों की मौत।


Source: Dainik Bhaskar May 08, 2021 11:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */