बाबा रामदेव बोले- ये आजादी हमने इसीलिए पाई ताकि सभी को न्याय मिले, सुशांत के जीवन को कातिलों ने छीना, उसकी दिवंगत आत्मा को न्याय मिले - Dainik Bhaskar - News Summed Up

बाबा रामदेव बोले- ये आजादी हमने इसीलिए पाई ताकि सभी को न्याय मिले, सुशांत के जीवन को कातिलों ने छीना, उसकी दिवंगत आत्मा को न्याय मिले - Dainik Bhaskar


Hindi NewsLocalMaharashtraBaba Ramdev Said His Family Is Stumbling From One To The Other To Bring Justice To Sushant; Yagya Conducted In The Ashramसुशांत के लिए इंसाफ की मांग: बाबा रामदेव बोले- ये आजादी हमने इसीलिए पाई ताकि सभी को न्याय मिले, सुशांत के जीवन को कातिलों ने छीना, उसकी दिवंगत आत्मा को न्याय मिलेहरिद्वार स्थित पतंजलि योग पीठ पर आज सुशांत के लिए बाबा रामदेव ने यज्ञ किया था।बाबा रामदेव ने हरिद्वार में सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की शांति के लिए हवन कियासुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित प्लैट में मृत पाए गए थेअभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर संदेह जताते हुए उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। शनिवार को योग गुरु बाबा रामदेव ने भी अभिनेता के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग उठाई। योग गुरु ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योग पीठ में सुशांत की आत्मा की शांति के लिए एक यज्ञ किया।15 अगस्त पर बाबा रामदेव ने एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा,"मैंने श्री सुशांत जी के परिजन से बात की। उनका दर्द सुना तो मेरी भी रूह कांप उठी, हम सब पतंजलि में उस दिवंगत आत्मा के लिये प्रार्थना कर रहे हैं, सुशांत राजपूत और उनके परिजन को न्याय मिले।"बाबा रामदेव का ट्वीटवीडियो में बाबा रामदेव ने कहा, "आज हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं और ये आजादी हमने इसीलिए पाई है ताकि सभी को न्याय मिले। किसी के लिए भी अन्याय न हो। सभी को जीने के लिए सुखद जीवन मिले। सुशांत के जीवन को कातिलों ने छीन लिया। अब कम से कम उसकी दिवंगत आत्मा को न्याय मिल जाए। उस परिवार को तो न्याय मिल जाए जो दर-दर की ठोकरें खा रहा है। हम लोग यही प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द सुशांत को न्याय मिले।"सुशांत के लिए हुई ग्लोबल प्रेयरआज ही सुशांत की बहन ने एक ग्लोबल प्रेयर का आयोजन किया। सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने #GlobalPrayersForSSR में शामिल होने की अपील लोगों से की है। इस अपील का असर ट्विटर पर देखने को भी मिल रहा है। हजारों लोग सोशल मीडिया में सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar August 15, 2020 09:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */