Hindi NewsLocalMpHoshangabadNo Sunlight Since Morning, Drizzle In Afternoon, Warning Of Heavy Rain In 24 Hours In Hoshangabad Divisionबारिश का मौसम बना: सुबह से नहीं निकली धूप, दोपहर में बूंदाबांदी, होशंगाबाद संभाग में 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनीहोशंगाबाद 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकआईटीआई रोड पर आसमान में बादल छाए है।अरब सागर से लगातार आ रही नमी और वेदर सिस्टम के कारण बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं। गुरुवार सुबह से ही सूरज बादलों में छिपा है। जिससे धूप नहीं निकली है। 11 बजे से बूंदाबांदी हो रही है। धूप नहीं निकलने से वातावरण में नमी आई है। मौसम विभाग ने होशंगाबाद संभाग के तीनों जिलों में आगामी 24 घंटे में भारी बारिश होने संभावना जताई गई है।बुधवार रात 10 बजे बूंदाबांदी हुई थी। इसके पहले 28 जून को जिले में बारिश हुई थी। पिछले 9 दिनों से कहीं भी पानी नहीं गिरा था। बारिश नहीं हाेने से गर्मी, उमस से लाेगाें का हाल बेहाल है। बुधवार रात को बूंदाबांदी होने हुई। गुरुवार सुबह से धूप नहीं निकली है। जिससे वातावरण में थोड़ी नमी है। मौसम केंद्र भोपाल से जारी बुलेटिन में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बन रहा है। होशंगाबाद, शहडोल संभाग के कई जिले, छिंदवाड़ा, रायसेन, मंडला, नरसिंहपुर, कटनी में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 10:18 UTC