बारिश की उम्मीद में शहरवासी: चंडीगढ़ में पिछली रात उमस और गर्मी से भरी रही,आज सुबह से आकाश में बादल छाए लेकिन बारिश के कोई संकेत नहीं - News Summed Up

बारिश की उम्मीद में शहरवासी: चंडीगढ़ में पिछली रात उमस और गर्मी से भरी रही,आज सुबह से आकाश में बादल छाए लेकिन बारिश के कोई संकेत नहीं


Hindi NewsLocalChandigarhLast Night Was Full Of Humidity And Heat In Chandigarh, The Sky Was Cloudy From This Morning But There Was No Sign Of Rain. बारिश की उम्मीद में शहरवासी: चंडीगढ़ में पिछली रात उमस और गर्मी से भरी रही,आज सुबह से आकाश में बादल छाए लेकिन बारिश के कोई संकेत नहींचंडीगढ़ 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहर में आज सुबह से गर्मी और उमस के बीच बादल छाए,लेकिन बारिश नहीं हो रही। फोटो लखवंत सिंहमौसम विभाग की ओर से कहा जा रहा शाम तक बारिश हो सकती हैशहर में आज सुबह से मौसम पूरी तरह से गुम है और आकाश में बादल छाए हुए है। हवा न चलने से गर्मी और उमस से लोग परेशान है। पिछली रात तापमान बढ़ने और उमस के कारण लोगों को मुश्किल में बितानी पड़ी। आज सुबह से बादल छाए हुए है लेकिन बारिश के कोई आसार दिख नहीं रहे।सुबह से छाए बादलमौसम विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि आज बारिश हो सकती है। फिलहाल आज सुबह के 9.30 बजे तक शहर में उमस से लोग जूझ रहे है।मौसम विभाग के अनुसार आज शहर में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। सुबह से ही आसमान में काले बादलों छाए हुए हैं।जुलाई में मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी पूरी तरह से विफल रही है। इस समय शहर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस है और आसमान में काले बादल छाए हुए है। शहर के लोग जुलाई माह के 17 दिन बीत जाने के बाद भी मानसून वाली बारिश के लिए तरस रहे है।शहर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है।सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।


Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 04:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */