Hindi NewsLocalRajasthanBarmerEmergency Ward Of District Hospital, Emergency, Serious Patients Increasing Day By Day, Medical System Also DeterioratedAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबाड़मेर इमरजेंसी वार्ड के हालात नाजुक: जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड खुद इमरजेंसी पर, एक बैड पर दो मरीज, चिकित्सा व्यवस्था भी बिगड़ीजिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक बैड पर दो मरीज।जिले में कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा होने के साथ लगातार बेकाबू होती जा रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते रोगियों के कारण जिला अस्पताल के इमरजेंसी के हाल बेहाल हैं। एक बेड पर दो-दो मरीज का इलाज चल रहा है तो कोई मरीज फर्श पर इलाज करवा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि भर्ती होने वाला हर मरीज गंभीर है और सभी के सांस में दिक्कत है।जिला अस्पताल के हालात यह हैं कि इमरजेंसी के वार्ड में क्षमता 10 की है और 20-30 मरीजों का इलाज एक साथ चल रहा है। सभी मरीज ऑक्सीजन पर हैं। प्रतिदिन बढ़ रहे गंभीर मरीजों से चिकित्सा व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है।बेड कम होने के कारण स्ट्रेक्चर पर मरीजों का इलाज चल रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि इमरजेंसी में प्रत्येक घंटे 10 लोग आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे गंभीर मरीजों से इमरजेंसी के हालात बहुत ही खराब होते जा रहे हैं।प्रतिदिन बढे रहे मरीजजिला अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से हालात बहुत ही खराब हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 50-70 मरीज आ रहे हैं। सभी मरीज गंभीर स्थिति में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में इमरजेंसी में लगे डॉक्टर आने वाले सभी मरीजों को एक बार इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू कर रहे हैं। यहां तक की फर्श पर भी मरीज लेटे हैं। भर्ती होने वाले सभी मरीज सीरियस होते हैं।बाड़मेर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के हालातविधायक मेवाराम जैन और जिला प्रशासन लगातार जिला अस्पताल का निरीक्षण कर रहे हैं और अस्पताल में किस चीज की कमी उसे उपलब्ध करवा रहे है। स्वास्थ्य विभाग जिला अस्पताल और बालोतरा नाहटा अस्पताल में मरीजों का भार कम करने के लिए जिले की सातों विधानसभा में कोविड सेंटर खोल रहा है।
Source: Dainik Bhaskar May 08, 2021 12:11 UTC