बिना इजाजत पुरुलिया में योगी आदित्यनाथ ने की रैली, मंच से लगाया नारा- 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं' - News Summed Up

बिना इजाजत पुरुलिया में योगी आदित्यनाथ ने की रैली, मंच से लगाया नारा- 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं'


बताया जा रहा है कि रैली के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रवाना हो चुके हैं और बीजेपी का कहना है कि रैली होकर रहेगी. वहीं, सूत्रों की मानें तो कागजी कार्रवाई पूरी न होने की वजह से ममता सरकार ने सीएम योगी की रैली को मंजूरी नहीं दी है. बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ पुरुलिया में रैली को संबोधित करने के लिए झारखंड के बोकारो से रैली स्थल पर सड़क मार्ग से जाएंगे. इससे पहले बंगाल में सीएम योगी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने की सूरत में बीजेपी ने नया प्लान बनाया था. हालांकि, अब यह तय है कि रैली को लेकर बीजेपी का स्टैंड क्लियर है कि वह रैली करके ही रहेेगी.


Source: NDTV February 05, 2019 09:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */