मुस्लिम टीचर द्वारा वंदे मातरम नहीं गाए जाने पर स्कूल में स्थानीय लोगों ने काटा बवालबिहार में एक बार फिर से वंदे मातरम को लेकर नया विवाद सामने आया है. बिहार के कटिहार जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक प्राथमिक स्कूल में ध्वजारोहन के दौरान वंदे मातरम नहीं गाने को लेकर मामला गरमा गया है. जब प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अफ़ज़ल हुसैन ने 26 जनवरी को 'वंदे मातरम' गाने से इनकार कर दिया. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गाया वंदे मातरम, देखें VIDEOशिक्षक अफजल हुसैन का कहना है कि उन्होंने वंदे मातरम नहीं गाया, क्योंकि यह उनके धार्मिक आस्था के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि 'हम अल्लाह की इबादत करते हैं और वंदे मातरम का मतलब होता है 'भारत की वंदना', जो हमारी मान्यता के खिलाफ है.
Source: NDTV February 07, 2019 03:00 UTC