Hindi NewsLocalRajasthanBikanerThe Front Part Of The House Collapsed In One Day's Rain, Thankfully There Was No One Around The Damaged Partबीकानेर में मकान गिरा: एक दिन की बारिश में ही मकान के आगे का हिस्सा ढह गया, आसपास कोई नहीं होने से बड़ा हादसा टलाबीकानेर 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहर की घनी आबादी वाले क्षेत्र में गिरा मकान का हिस्सा।अभी मानसून आया ही नहीं है, सावन भी बहुत दूर है लेकिन सामान्य बारिश में ही बीकानेर में घरों के गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। कुछ दिन पहले एक बिल्डिंग के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी, तो रविवार को फिर एक मकान का अगला हिस्सा धराशायी हो गया। शुक्र रहा कि इस समय यहां कोई नहीं था।लखोटिया चौक से मोहता चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर मुरलीधर छंगाणी उर्फ सेळा महाराज के इस मकान की छत पर बनी बालकॉनी का बड़ा हिस्सा अचानक से गिर गया। मकान में परिवार रहता है और जो हिस्सा गिरा है, उसके ठीक नीचे एक चौकी बनी हुई है। आमतौर पर लोग इस चौकी पर बैठे रहते हैं। किस्मत अच्छी थी कि जब ऊपर का हिस्सा नीचे गिरा तब यहां कोई नहीं था। छत का करीब पंद्रह से बीस फीट का हिस्सा नीचे आ गया। जोर से आवाज होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और घर में रहने वालों को बाहर निकाला।घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन में भी खलबली मची है। दरअसल, जिला कलक्टर नमित मेहता ने गंगाशहर में बिल्डिंग गिरने के बाद ही मीटिंग लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि ऐसे मकानों की छानबीन की जाये, जो कच्चे बने हुए हैं। इसके बाद भी कोई सर्वे नहीं हुआ। अभी भी शहरी क्षेत्र में हीे ऐसे दर्जनों मकान है, जाे जर्जर हालात में है।
Source: Dainik Bhaskar June 27, 2021 08:42 UTC