'भाग्यशाली हूं वो मेरी सास हैं', करीना कपूर ने सास शर्मिला टैगोर के बारे में जो कुछ कहा, वह हर बहू को जरूर सुनना चाहिए - News Summed Up

'भाग्यशाली हूं वो मेरी सास हैं', करीना कपूर ने सास शर्मिला टैगोर के बारे में जो कुछ कहा, वह हर बहू को जरूर सुनना चाहिए


दोगले व्यवहार से बचें सास-बहू के बीच उस समय खटास आ जाती है, जब इस रिश्ते में दोगले व्यवहार जन्म ले लेता है। इस दौरान न केवल सास-बहू एक-दूसरे की दुश्मन बन जाती हैं बल्कि घर में भी तनाव का माहौल पनपने लगता है। हालांकि, ऐसे समय में दोनों को ही अपनी सूझबुझ से काम लेना चाहिए। करीना कपूर और शर्मिला टैगोर का रिश्ता बिल्कुल ऐसा ही है। दोनों सामने ही नहीं बल्कि एक-दूसरे के पीछे भी तारीफ करने से कतराती नहीं हैं। दोनों न केवल एक-दूसरे की अहमियत समझती हैं बल्कि सास और बहू होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे के लिए स्ट्रेंथ का मीडियम बनी हुई हैं।एक-दूसरे को एन्करेज करना करीना कपूर खान और शर्मिला टैगोर के रिश्ते की सबसे अच्छी बात यही है कि दोनों एक-दूसरे को एन्करेज करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। बात चाहें एक्टिंग फील्ड में काम करने की हो या नए-नए फैशन ट्रेंड्स की, दोनों एक-दूसरे से कुछ न कुछ सीखती हैं। अपने एक इंटरव्यू में करीना ने इस बात को कबूल भी किया था कि बिकिनी पहनने के बाद भी उनकी सास का रिएक्शन कितना कूल था। वहीं शर्मिला टैगोर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें बेबो का स्टाइल सबसे ज्यादा पसंद है। दोनों का यह तरीका उन लोगों के लिए एकदम सही है, जो सास-बहू के रिश्ते को हैपी बनाए रखने के अलग-अलग तरीके ढूंढ़ती हैं।


Source: Navbharat Times April 21, 2021 07:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */