भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में रक्षाबंधन पर साइकिल से निकला था ये शख्स, अब जी रहा है ऐसा जीवन - News Summed Up

भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में रक्षाबंधन पर साइकिल से निकला था ये शख्स, अब जी रहा है ऐसा जीवन


दिल्ली निवासी मोहम्मद आफताब फरीदी भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में अपनी साइकिल यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र आफताब फरीदी भारत भ्रमण का रिकॉर्ड बनाने के लिए साइकिल यात्रा पर निकले हैं. आफताब की यात्रा को 151 दिन हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा न सिर्फ अपने देश का नाम रौशन करने के लिए है, बल्कि देश में वीर जवानों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के लिए भी है. उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत 20 अगस्त, 2018 को की थी.


Source: NDTV February 07, 2019 03:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */