शहर में अब तक कोरोना के दो पॉजिटिव केस, 36 लोग होम क्वारैंटाइन में रखे गए5654 का आइसोलेशन पूरा, 3559 होम आइसोलेशन में रखे गए, 83 रिपोर्ट का इंतजारदैनिक भास्कर Apr 15, 2020, 12:04 PM ISTमंदसौर. कोरोना संक्रमण के बीच जिलेवासियों के लिए एक सुखद खबर है। कोरोना पाॅजिटिव युवती ने विशेष बातचीत में बताया कि वह पहले की तरह ही स्वस्थ है। उनमें कोरोना को लेकर कोई भी गंभीर हालात देखने को नहीं मिले हैं। इस स्थिति को देखकर डॉक्टर खुद भी रिपोर्ट पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर होने के चलते युवती पहले से ही कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर सतर्क थी। उसके अनुसार, पुणे से आते ही जिला अस्पताल जाकर चेकअप कराया, फिर डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेट रही। इस दौरान परिजन के अलावा किसी से भी नहीं मिली। युवती वर्तमान में भी क्वारैंटाइन है। उसे अब दूसरी जांच रिपोर्ट का इंतजार है और यह यकीन भी है कि यह निगेटिव आएगी।5 अप्रैल को जोधपुर में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। स्थानीय प्रशासन को उन्होंने मंदसौर के तोमर परिवार से आने की बात कही थी। इस पर मंदसौर प्रशासन ने नगर पालिका कॉलोनी निवासी तोमर परिवार के 17 लोगों की जांच की। इसके लिए सभी के सैंपल भेजे। 9 अप्रैल की रात 2 बजे प्रशासन ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया। इसमें इसी परिवार की 22 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालात भांप कलेक्टर ने कर्फ्यू की घोषणा की। युवती को तत्काल सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में क्वारैंटाइन किया। इस दौरान युवती में कोरोनावायरस के लक्षण नहीं दिखे। बाकी 16 परिजन की रिपोर्ट निगेटिव आई। युवती की रिपोर्ट पर प्रशासन ने शंका जाहिर करते हुए 11 अप्रैल को दोबारा जांच के लिए सैंपल भेजा। इसकी रिपोर्ट आना बाकी है।‘मैंने ना तो खुद को कभी छिपाने का प्रयास किया, ना किसी को करना चाहिए’कोरोना संक्रमण हमारे लिए बहुत ही घातक है। ना तो मैंने इसे छिपाने का प्रयास किया और ना ही किसी अन्य को करना चाहिए। ऐसी स्थिति में पहले पहुंचकर प्रशासन को अवगत कराना चाहिए। जब मेरे पॉजिटिव होने की खबर फैली तो मुझे कई दोस्तों व रिश्तेदारों के कॉल आए। जितने भी लोगों से मेरी मुलाकात हुई, उनके नाम और जानकारी की लिस्ट एक्सल में बनाकर अधिकारियों को दी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भी मैं सकारात्मक हूं। मैं पहले जैसी ही स्वस्थ हूं, रिपोर्ट निगेटिव ही आएगी।समय पर मिल रहा है भोजन, अच्छी है व्यवस्थामेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन ने सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में क्वारैंटाइन किया है। डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ का व्यवहार ठीक है, वे खुद कह रहे हैं कि मैं स्वस्थ हूं। प्रशासन ने अच्छी व्यवस्था कर रखी है, समय पर भोजन-पानी दिया जा रहा है। दोस्त, परिजन व रिश्तेदारों से मोबाइल पर बातचीत हो रही है।
Source: Dainik Bhaskar April 15, 2020 04:18 UTC