मनमानी: स्कूल खुलते ही प्राइवेट स्कूल करने लगे एडवांस फीस की डिमांड, रेगुलेटरी कमेटी को शिकायत दी - News Summed Up

मनमानी: स्कूल खुलते ही प्राइवेट स्कूल करने लगे एडवांस फीस की डिमांड, रेगुलेटरी कमेटी को शिकायत दी


Hindi NewsLocalDelhi ncrGurgaonAs Soon As The School Opened, Private Schools Started Demanding Advance Fees, Complained To The Regulatory Committeeमनमानी: स्कूल खुलते ही प्राइवेट स्कूल करने लगे एडवांस फीस की डिमांड, रेगुलेटरी कमेटी को शिकायत दीगुरुग्राम 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकहरियाणा अभिभावक एकता मंच ने स्कूलों की मनमानी की शिकायत की।एडवांस ट्यूशन फीस, ट्रांसपोर्ट, एनुअल चार्ज, डेवलपमेंट आदि फंडों में फीस मांग रहे स्कूलस्कूल खुलते ही निजी स्कूल पिछली व अगली एडवांस फीस मांगने लगे हैं। जिसे लेकर अभिभावक संघ ने फीस एंड फंड रेगुलेटरी कमेटी (एफएफआरसी) को शिकायत की है। हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने स्कूल प्रबंधकों पर आरोप लगाया है कि स्कूल खुलते ही वे अभिभावकों से पिछली फीस के साथ साथ जुलाई, अगस्त, सितंबर की एडवांस ट्यूशन फीस, ट्रांसपोर्ट, एनुअल चार्ज, डेवलपमेंट आदि फंडों में फीस मांग रहे हैं। इसके चलते मंच ने चेयरमैन एफएफआरसी कम मंडल कमिश्नर गुड़गांव से कहा है कि वे उनको मिले अधिकार का प्रयोग करते हुए जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों के पिछले 5 साल के खातों की जांच कराएं। जिससे पता चल सके कि स्कूल घाटे में या फायदे में हैं। उनके पास कितना रिजर्व व सरप्लस फंड है।मंच प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा ने कहा है कि स्कूल संचालकों ने मनमानी फीस वसूलने के लिए ही हरियाणा सरकार पर दबाव डालकर स्कूल खुलवाए हैं। अभिभावक बिना बढ़ाई गई ट्यूशन फीस मासिक आधार पर दे रहे हैं और आगे भी देने को तैयार हैं लेकिन स्कूल प्रबंधक एनुअल चार्ज, ट्रांसपोर्ट फीस, डेवलपमेंट फंड,आईटी, एग्जाम आदि फंडों में भी फीस मांग रहे हैं। दूसरा मासिक आधार की जगह एडवांस में तिमाही फीस मांग रहे हैं, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। गुड़गांव के सचिव दिलीप गुप्ता ने बताया कि प्रबंधक स्कूल खुलने के अवसर का फायदा मनमानी फीस वसूलने के लिए कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन ने बताया कि निजी स्कूलों में फीस प्रक्रिया को लेकर निदेशालय द्वारा भी कोई भी अलग से आदेश जारी नहीं किए गए हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 14:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */