Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadCorona Positive Rate Reduced, Now Markets Should Be Opened Completely, So That Shopkeepers Can Get ReliefAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमार्केट एसोसिएशंस की सरकार से मांग: कोरोना पॉजिटिव रेट हो गया कम, अब बाजार पूरी तरह खोल दिए जाएं, जिससे दुकानदारों को राहत मिल सकेफरीदाबाद 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकफरीदाबाद। शहर की मार्केट एसोसिएशन ने दुकानें खोलने की मांग की।फरीदाबाद व्यापार मंडल के बैनरतले शनिवार को शहर की विभिन्न मार्केट्स एसोसिएशंस की बैठक हुई। इसमें काफी संख्या में दुकानदार मौजूद थे। इस दौरान इन्होंने एकमत होकर बाजार खोलने के समय को बढ़ाने की मांग की। इन्होंने कहा सरकार को सुबह आठ से रात आठ बजे तक बाजार खोलने की अनुमति देनी चाहिए। मंडल के प्रधान भाटिया ने कहा कि सरकार ने घोषणा की थी कि जब कोरोना पॉजीटिव रेट मात्र पांच प्रतिशत रह जाएगा, तब लोगों को लॉकडाउन में छूट दी जा सकती है। भाटिया ने सीएम मनोहर लाल, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज एवं केंद्रीय राज्यमंत्री तथा सांसद कृष्णपाल गुर्जर से मांग की है कि अब बाजार खोलकर व्यापारियों को राहत दिया जाए।दुकानदार बोले जिले को लॉकडाउन से मुक्त किया जाएदुकानदारों ने कहा फरीदाबाद में तो पॉजिटिव रेट अब दो प्रतिशत पर आ गया है। इसलिए जिले को लॉकडाउन से मुक्त कर देना चाहिए। सभी दुकानदार सरकार के साथ इस लॉकडाउन में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते रहे हैं। इसलिए सरकार को अब दुकानदारों के हित में फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा सभी दुकानदारों को किराए, बिजली बिल और कर्मचारियों का वेतन भी निकालना होता है। पंरतु बाजार बंद रहने से उनकी कमर टूट गई है। इसलिए उनकी सरकार से मांग है कि फरीदाबाद में लॉकडाउन को खोलकर दुकानदारों को राहत दी जाए। भाटिया ने कहा राइट-लेफ्ट की नीति से भी दुकानदारों को छुटकारा दिया जाए।छोटे दुकानदारों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की जाएदुकानदारों ने कहा यदि कभी सरकार को लगे कि कोरोना को कंट्रोल करने के लिए उनका सहयोग चाहिए तो वे फिर उसके लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने हमेशा से सरकार का सहयोग किया है। दुकानदारों ने सरकार से मांग की है कि दुकानों के खोलने का समय बदलते समय साप्ताहिक अवकाश भी लागू किया जाना चाहिए। इसके लिए शनिवार व रविवार के दिन छोड़कर किसी भी अन्य दिन को अवकाश के रूप में चुना जा सकता है। दुकानदारों ने यह भी कहा कि राज्य सरकार छोटे दुकानदारों के बारे में सोचते हुए उनके लिए किसी राहत पैकेज की घोषणा करे। जिस तरह से शराब के ठेकेदारों को रियायत दी गई है। ठीक उसी प्रकार से छोटे दुकानदारों के लिए भी राहत पैकेज की घोषणा की जाए।दुकानदार को पुलिस द्वारा उठाकर ले जाने का विरोधइस दौरान एनआईटी नंबर-5 मार्केट के प्रधान सतनाम सिंह मंगल ने कहा कि बीते दिनों पांच नंबर में बाजार बंद करने के समय एक दुकानदार को पुलिस उठाकर ले गई, जो गलत है। वह इसका पुविरोध करते हैं। जब दुकानदार हर तरह से प्रशासन और सरकार का सहयोग कर रहे हैं तो प्रशासन को भी इसका ध्यान रखना चाहिए। यदि दुकान बंद करने के समय कोई ग्राहक खड़ा है तो उस वक्त प्रशासन को सहयोग की नीति अपनानी चाहिए। खुद दुकानदार निर्धारित समय पर अपनी दुकान बंद करने के लिए तैयार रहता है। इसलिए प्रशासन व पुलिस को उनके साथ अभद्रता नहीं करनी चाहिए।
Source: Dainik Bhaskar May 29, 2021 14:37 UTC