मुजफ्फरपुर में बस से शराब बरामद: टूरिस्ट बस से भाड़ी मात्रा में शराब की हो रही थी तस्करी, लगेज रखने वाली जगह में छिपाकर रखी गई थी शराब - News Summed Up

मुजफ्फरपुर में बस से शराब बरामद: टूरिस्ट बस से भाड़ी मात्रा में शराब की हो रही थी तस्करी, लगेज रखने वाली जगह में छिपाकर रखी गई थी शराब


Hindi NewsLocalBiharLiquor Caught From Bus In Bihar Muzaffarpurमुजफ्फरपुर में बस से शराब बरामद: टूरिस्ट बस से भाड़ी मात्रा में शराब की हो रही थी तस्करी, लगेज रखने वाली जगह में छिपाकर रखी गई थी शराबमुजफ्फरपुर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकबस से शराब की बरामदगी।मुजफ्फरपुर जिले में शराब माफियाओं का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहा पुलिस व उत्पाद लगातार छापेमारी करके शराब पकड़ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ शराब माफिया नए हथकंडे अपना रहा है। दरअसल, जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्तिथ NH 28 स्तिथ रेशम ढाबा के समीप से उत्पाद विभाग की टीम ने शराब लदी एक टूरिस्ट बस को पकड़ी है। हालांकि, मौके से ड्राइवर व खलासी फरार हो गए।शक होने पर ली गई तलाशीधंधेबाजों ने शराब को यात्री के सामान रखने की जगह व तैखाने में भड़ रखा था। उक्त शराब की कीमत करीब 5 लाख से ऊपर बताई जा रही है। मामले में उत्पाद इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप शहर के बैरिया में डिलीवरी होने वाली है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। लेकिन, बैरिया में कुछ मिला नही।फिर, मोतीपुर इलाके में छापेमारी की गई। वहां रेशमा ढाबा के समीप पार्किंग में टूरिस्ट बस खड़ी थी। शक होने पर उसकी तलाश ली गई। तलाशी के दौरान तैखाने व सामान रखने की जगह से शराब बरामद हुई। उक्त शराब 68 कार्टन है। बस को जब्त कर लिया गया है। बस पश्चिम बंगाल नंबर की है।हरियाणा निर्मित है शराबबस से बरामद शराब दो ब्रांड की है। दोनों शराब हरियाणा के सोनीपत निर्मित है। छानबीन के दौरान एक रजिस्टर मिला है। उससे पता चला है कि बस अम्बाला से दिल्ली होते हुए मुज़फ़्फ़रपुर आई है। रजिस्टर में अम्बाला से मुजफ्फरपुर लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि ढाबा मालिक से पूछताछ की गई है। पूछताछ में पता चला कि बस कल आई थी। उसमें सवार यात्री उतर चुके थे।यात्रियों के जाने के बाद बस को पार्किंग में लगवाने के लिए 3 युवक पहुंचे थे। कहा कि 100 रुपए ले लीजिए। दिन भड़ बस खड़ी रहेगी। अगले दिन जाएगी। टीम ने आशंका जताया कि उक्त शराब को धंधेबाज रात के वक़्त डिलीवर करना चाह रहे थे। इसीलिए बस को पार्किंग में खड़ी कर दी थी। ताकि, टूरिस्ट बस समझकर पुलिस को शक नही हो। हालांकि, बस को जब्त कर लिया गया है। धंधेबाजों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही धंधेबाजों को चिह्नित कर लिया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 10:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */