मेवात इलाका बनता जा रहा अवैध हथियारों का गढ़: अपराधी जमकर कर रहे अवैध हथियारों का उपयोग, 6 महीने में पुलिस ने 103 बदमाशों को किया गिरफ्तार - News Summed Up

मेवात इलाका बनता जा रहा अवैध हथियारों का गढ़: अपराधी जमकर कर रहे अवैध हथियारों का उपयोग, 6 महीने में पुलिस ने 103 बदमाशों को किया गिरफ्तार


Hindi NewsLocalRajasthanBharatpurCriminals Are Using Illegal Weapons Fiercely, Police Arrested 103 Miscreants In 6 Monthsमेवात इलाका बनता जा रहा अवैध हथियारों का गढ़: अपराधी जमकर कर रहे अवैध हथियारों का उपयोग, 6 महीने में पुलिस ने 103 बदमाशों को किया गिरफ्तारभरतपुर 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकभरतपुर एसपी ऑफिस।भरतपुर जिले का मेवात इलाका अवैध हथियारों का गढ़ बनता जा रहा है। ज्यादातर लूटपाट चोरी जैसी वारदातों और आपसी झगड़ों में अवैध हथियारों का उपयोग जमकर किया जा रहा है जिसको देखते हुए पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ 15 दिन का विशेष अभियान चलाया।15 दिनों में पुलिस ने 30 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस साल की बात करें तो 1 जनवरी से 30 जून तक 103 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे 103 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनसे काफी संख्या में अवैध हथियार जब्त किये गए हैं।एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया के मेवात इलाक़े में अवैध हथियारों की गतिविधि देखने को मिल रही थी। जिसके बाद 15 जून से 30 जून तक पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया। इस दौरान कई बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े।इन 15 दिनों में पुलिस ने अवैध हथियारों के 26 मामले दर्ज किये। 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे 26 कट्टे, 39 कारतूस, एक पिस्टल बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में हो रही वारदातों में अवैध हथियारों का प्रचलन देखने को ज्यादा मिल रहा है। इसके अलावा लोग आपसी झगड़ों में भी हथियारों का जबरदस्त उपयोग कर रहें हैं।​​​​​​​ मेवात इलाके के कई गांव में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्रियां चल रहीं हैं। जहां से हथियारों की तस्करी की जाती है। हालांकि पुलिस समय समय पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2021 09:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */