यूपी में विधानसभा सत्र के पहले दिन विपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा किया. खास बातें योगी ने विपक्ष की निंदा करते हुए कहा कि राज्यपाल के सामने गुंडागर्दी की सपा के एमएलसी ने कहा- मुख्यमंत्री 'लोकल डॉन' की तरह बात करते हैं विधानसभा के बाहर भी सपा–बसपा के विधायकों ने प्रदर्शन कियायूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन सीएम योगी ने विपक्ष को “गुंडा” कहा और विपक्ष ने उन्हें “लोकल डॉन.” योगी विधानसभा के अंदर-बाहर विपक्ष के प्रदर्शन से नाराज थे और विपक्ष उनकी ज़ुबान से. विपक्ष ने प्रदर्शन कर सरकार पर कानून व्यवस्था,बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और सीबीआई–ईडी के दुरुपयोग के इल्जाम लगाए. सीएम ने विपक्ष के प्रदर्शन को गुंडागर्दी कहा. ममता ने नहीं दी हेलीकॉप्टर उतारने की मंजूरी तो CM योगी ने फोन से किया रैली को संबोधितकांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी स्वयं ठोकने की बात करते हैं, पीटने की बात करते हैं.
Source: NDTV February 05, 2019 14:15 UTC