लॉकडाउन की वजह से काम-धंधा चला गया है। घर जा नहीं सकते है। ऐसे में कई प्रवासी मजदूर यमुना के किनारे रहने को मजबूर। यह दुर्भाग्यपूर्ण तस्वीर दिल्ली की है।प्रवासी मजदूरों को कम से कम दिक्कत हो इसकी हर राज्य सरकार कोशिश कर रही है। गुजरात के अहमदाबाद में एक मॉल को शेल्ट होम बनाया गया है। वहां बैठकर खाना खाते प्रवासी मजदूर।यह राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर का शेल्टर होम है। कोरोना लॉकडाउन की वजह से कई प्रवासी मजदूर यहां रुके हैं। उनके बच्चों के लिए जादूगर राजकुमार मनोरंजन की व्यवस्था कर रहे हैं।कोरोना से बचने के लिए फिट रहना जरूरी है। ऐसे में दिल्ली के शेल्टर होम में भी लोग कसरत करते दिखे।चेन्नै के शेल्टर होम की तस्वीर। वहां मौजूद प्रवासी मजदूरों के रहने की व्यवस्था के साथ-साथ उन्हें कसरत करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।देखें, निगरानी के साथ-साथ सायरन भी बजा रहा यूपी पुलिस का ड्रोनकोरोना के कारण लॉकडाउन के दौरान ड्रोन का जमकर इस्तेमाल कर रही है पुलिस। अब नोएडा पुलिस ने सायरन बजाकर अनाउंसमेंट करने वाले ड्रोन उतारे रहे हैं, जो निगरानी करने के साथ-साथ लोगों को चेतावनी भी देते हैं।
Source: Navbharat Times April 17, 2020 10:18 UTC