राशन डीलर पर काला बाजारी का आरोप - News Summed Up

राशन डीलर पर काला बाजारी का आरोप


जड़ौदापांडा गांव में एक व्यक्ति की शिकायत पर लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे कानूनगो को गरीबों का सरकारी राशन गोदाम के बजाय पंचायत घर के भवन में रखा मिला।सहारनपुर, जेएनएन। जड़ौदापांडा गांव में एक व्यक्ति की शिकायत पर लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे कानूनगो को गरीबों का सरकारी राशन गोदाम के बजाय पंचायत घर के भवन में रखा मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त राशन डीलर सरकारी राशन का बंदर बांट कर गरीबों के राशन की काला बाजारी कर रहा है।थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदापांडा निवासी संदीप पुत्र ओमदत्त ने दो दिन पहले उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारन से गांव निवासी सतीश राशन डीलर की शिकायत करते हुए बताया था कि गरीबों में बटने वाले सरकारी राशन की बंटर बांटकर उक्त राशन डीलर काला बाजारी करता है।ग्रामीण की शिकायत पर एसडीएम एसएन शर्मा ने संज्ञान लेते हुए सोमवार को जांच के लिए क्षेत्रीय लेखपाल विनोद व कानूनगो सचिन चौधरी को भेजा। जांच के दौरान काूननगो सचिन चौधरी व लेखपाल विनोद को सरकारी राशन गोदाम की बजाए पंचायत घर के भवन में मिला। काूननगो ने उक्त राशन को ग्राम प्रधान शालू त्यागी के सुपूर्द कर दिया गया। सचिन चौधरी का कहना है रिपोर्ट तैयार कर उच्चधिकारियों को भेजी जाएगी। इस मामले में एसडीएम एसएन शर्मा से बात करनी चाही, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका।उधर, मामले में आरोपित राशन डीलर सतीश का कहना है कि गोदाम में जगह कम होने के कारण राशन पंचायतघर में रखवाया गया था।यह कहते हैं ग्रामीणदेवेन्द्र, संदीप, अमित सहित आदि ग्रामीणों का कहना है कि राशन डीलर काफी दिनों से गरीबों के सरकारी राशन की काली बाजारी कर रहा है। उक्त राशन डीलर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अन्य व्यक्ति को राशन डीलर बनाया जाए।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran June 29, 2021 13:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */