Hindi NewsLocalBiharADR Report; BJP Spent Maximum 54 Crores, JDU Earned 55 Crores, RJD's Accounts Disappearedलीजिए आ गया बिहार चुनाव का लेखा-जोखा: BJP ने सबसे अधिक 54 करोड़ किए खर्च तो JDU ने कमाए 55 करोड़, RJD ने दिया ही नहीं आय-व्यय का ब्योरापटना 7 घंटे पहले लेखक: शालिनी सिंहकॉपी लिंकबिहार विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने कितना आय-व्यय किया, इसका लेखा-जोखा।साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान किस राजनीतिक दल को कितनी आय हुई और किसने कितने पैसे खर्च किए? इसको लेकर ADR (Association For Democratic Reforms) ने अपनी रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक राजनीतिक दलों का पिछले चुनाव की तुलना में चुनावी खर्च घट गया है। 2015 के विधानसभा चुनाव में बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियों ने जहां 150.99 करोड़ खर्च किया था, वहीं 2020 के चुनाव में सभी दलों ने 81.86 करोड़ खर्च किए हैं। सबसे अधिक जदयू ने 55.607 करोड़ रुपए आय अर्जित की है ।भाजपा खर्च करने में सबसे आगे, कमाई में पीछेबिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान भाजपा ने 35.83 करोड़ की आय घोषित की है, जो JDU (55.607 करोड़), BSP (44.581 करोड़) और कांग्रेस (44.536 करोड़) के बाद चौथी सबसे बड़ी राशि है। लेकिन, खर्च के मामले में भाजपा सबसे आगे है। भाजपा ने 54.721 करोड़ का खर्च दर्शाया है, उसके बाद कांग्रेस ने 12.352 करोड़, JDU ने 9.851 करोड़ और BSP ने 4.794 करोड़ का व्यय घोषित किया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में सभी दलों का कुल व्यय 150.99 करोड़ था, जिसमें से भाजपा ने सबसे अधिक 103.76 करोड़ का खर्च घोषित किया था। उसके बाद समाजवादी पार्टी ने (15.65 करोड़), JDU ने (13.63 करोड़) और कांग्रेस ने (9.88 करोड़) की धनराशि खर्च की थी।उम्मीदवारों के भुगतान पर अधिक खर्च2020 बिहार चुनाव में राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के भुगतान राशि पर सबसे अधिक 46.5933 करोड़ का खर्च घोषित किया है, जो दलों द्वारा कुल खर्च का 35.827% है। इसके बाद यात्रा पर कुल 37.324 करोड़ (28.70%) और प्रचार पर दलों ने कुल मिलाकर 36.73 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। जबकि विधानसभा चुनाव 2015 के दौरान चुनाव लड़े राजनीतिक दलों ने प्रचार के माध्यम पर सबसे अधिक 74.97 करोड़ की राशि खर्च की थी। इसके बाद यात्रा व्यय पर 59.32 करोड़, उम्मीदवारों के भुगतान पर 46.618 करोड़ और अन्य खर्चों पर 9.902 करोड़ की राशि घोषित की थी। राजनीतिक दलों ने यात्रा पर हुए खर्च का 98.12 फीसदी अपने स्टार प्रचारकों के दौरे पर खर्च किया है, जो 36.62 करोड़ है।128 दिन बाद भी राजद , लोजपा सहित 7 पार्टियों का ब्योरा नहींनियमों के मुताबिक राजनीतिक दलों को चुनाव की अंतिम तिथि के 75 दिन के अंदर अपने खर्च का ब्योरा चुनाव आयोग को देना होता है। इस मामले में सबसे अच्छा प्रदर्शन ओवैसी की पार्टी AIMIM का है, जिसने इसमें एक भी दिन की देरी नहीं की है। अपने बेहतर पार्टी प्रबंधन के लिए जानी जाने वाली भाजपा ने इसमें 48 दिन की देरी की है। जदयू ने 21 दिन और कांग्रेस ने 43 दिन की देरी की है। BSP ने 63 दिन की देरी की है। लेकिन राजद ,लोजपा और CPI जैसी 7 पार्टियों का चुनावी खर्च चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
Source: Dainik Bhaskar June 03, 2021 14:53 UTC