सीहोर में कोरोना का पहला केस सामने आया है। पॉजिटिव मिली महिला का भोपाल में इलाज हो रहा है, जिला प्रशासन ने इलाके को सैनिटाइज कराकर सील करा दिया है।सीहोर में कोरोना का पहला केस सामने आया है। पॉजिटिव मिली महिला का भोपाल में इलाज हो रहा है, जिला प्रशासन ने इलाके को सैनिटाइज कराकर सील करा दिया है।कलेक्टर ने कहा- सीहोर ग्रीन जिले में शामिल, अब तक जिले में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला थामहिला का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कोरोना का रैपिड टेस्ट हुआ, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव मिलीदैनिक भास्कर May 07, 2020, 06:53 PM ISTसीहोर. सीहोर की एक महिला गुरुवार को भोपाल में कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जिसकी हालत गंभीर है और उसे हमीदिया अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। सीएमएचओ सुधीर डेहरिया ने बताया कि भोपाल में सीहोर की कोरोना पॉजिटिव महिला का इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है और वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें बुधवार को रात परिजन सांस लेने में तकलीफ के कारण जिला अस्पताल लेकर आए थे, जहां से उसे गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया था। गुरुवार को सुबह महिला के सैंपल की रैपिड किट से जांच की गई, इसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। सूचना के बाद स्वास्थ्य अमले ने सैनिटाइज करने के बाद क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया है।महिला शहर के इंद्रानगर कालोनी की निवासी थी। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और जांच की।जानकारी के मुताबिक, बुधवार को महिला मरीज की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। महिला दमा से पीड़ित है। जिले में अब तक एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला था और ग्रीन जोन में शामिल था।महिला की ट्रैवल हिस्ट्री तलाश कर रहा प्रशासनकलेक्टर अजय गुप्ता का कहना है कि महिला की ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी ले रहे हैं। सीहोर में लॉकडाउन के 44 दिन बाद कोरोना मरीज मिला है। अब तक जिला ग्रीन जोन में था, लेकिन अब एक मरीज मिल गया है।महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्षेत्र का निरीक्षण करने कलेक्टर अजय गुप्ता भी पहुंचे।महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने शहर के इंद्रानगर कॉलोनी को सील कर दिया है। चारों तरफ से बैरीकेट्स लगा दिए हैं। महिला खेत में छप्पर बनाकर अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी। महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने को लेकर पूरे परिवार के सैंपल लिए जा रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar May 07, 2020 11:22 UTC