लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ने के बाद फ्लाइट पर रोक, विमान यात्रियों को मिलेगा टिकट का पूरा रिफंड - News Summed Up

लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ने के बाद फ्लाइट पर रोक, विमान यात्रियों को मिलेगा टिकट का पूरा रिफंड


नई दिल्ली, एएनआइ। सरकार द्वारा लॉकडाउन के दूसरे चरण को 3 मई तक बढ़ाने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमान यात्रियों को राहत दी है। मंत्रालय ने सभी एयरलाइन से कहा है कि लॉकडाउन की पहली अवधि के पहले चरण 25 मार्च से 14 अप्रैल के दौरान जिन यात्रियों ने टिकट बुक किया है, एयरलाइन उन्हें टिकट का पूरा पैसा वापस कर दें। यात्रियों द्वारा टिकट कैंसिल के रिक्वेस्ट के 3 सप्ताह के भीतर एयरलाइन्स को पैसा वापस करना होगा।दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने के बाद हवाई यात्रा पर भी 3 मई तक रोक है। एविएशन मिनिस्ट्री ने सभी पैसेंजर उड़ानो को 3 मई तक के लिए सस्पेंड करने का फैसला किया है। इस पर ज्यादातर एयरलाइन का कहना है कि वे इस दौरान टिकट का पैसा वापस न करके यात्रियों को किसी खास मौके पर उड़ान का अवसर देंगी। एयरलाइन्स टिकट कैंसलेशन पर अलग-अलग स्कीम्स दे रही हैं। पैसा रिफंड करने के बजाय कई एयरलाइन्स आपको आगे किसी अन्य रूट का टिकट लेने का ऑफर दे रही हैं। एयरलाइन्स टिकट के बदले दूसरे टिकट के लिए 1 साल का समय दे रही हैं, ताकि उनहें नुकसान न हो।एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि वह 4 मई से एक बार फिर उड़ान सेवा शुरू करेगी। साथ ही वह ट्रैवेल गाइडलाइन्स को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय रूट पर चुनिंदा फ्लाइट की शुरुआत कर सकती है। इंडिगो ने ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी है। एयरलाइन गोएयर भी अपने यात्रियों को आगे की तारीख में यात्रा करने का ऑफर दिया है।Posted By: Niteshडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran April 16, 2020 11:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */