नजरिया • 'रेल बजट' की जगह 'रेलवे'- मोहम्मद जमशेदरेल बजट को केंद्रीय बजट के साथ मिलाकर पेश करने का यह दसवां वर्ष होगा। इस कालखंड में देश हुए विकास ने न सिर्फ जीडीपी में बढ़ोतरी की, बल्कि तमाम आर्थिक गतिविधियों में इसका असर दिखा। उद्योग, व्यापार और कृषि की जरूरतों को पूरी करने के लिए रेलवे को भी तेज गति से बढ़ना होगा।2016 तक हर वर्ष रेल बजट के बाद अखबारों में 'सौगातों' को लेकर विशेष परिशिष्ट छपते थे। रेल बजट में रेल मंत्रालय की मौजूदा वर्ष की कार्य योजनाओं, प्रतिबद्धताओं और उसके प्रदर्शन का लेखा-जोखा होता था। 25 फरवरी 2016 को रेल मंत्री द्वारा अंतिम स्वतंत्र रेल बजट पेश किया गया था। इसके अगले वर्ष पहले संयुक्त बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि 'हमने 1924 से चली आ रही औपनिवेशिक परंपरा समाप्त कर दी है। यह निर्णय रेलवे को सरकार की वित्तीय नीति के केंद्र में लाता है।' अब 'रेल बजट' की जगह 'बजट में रेलवे' ने ले ली थी।
Source: Dainik Bhaskar January 28, 2026 06:53 UTC