विदेश से लौटने के बाद प्रियंका गांधी ने जहां एक तरफ सियासी हलचल का जायजा लिया, तो दूसरी तरफ वे मंगलवार को औरंगज़ेब रोड के क्लस्टर हाउसिंग में शारीरिक रूप से अक्षम आशीष नाम के बच्चे से मुलाकात की. आशीष के पिता सुभाष यादव ने कहा कि वह (प्रियंका गांधी) यहां हर दो महीनें पर आती हैं. आपको बता दें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को विदेश से लौटने के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके तुगलक रोड स्थित आवास पर मुलाकात की. आपको बता दें कि पहले प्रियंका गांधी को 10 फरवरी को लखनऊ जाना था लेकिन अब 11 फरवरी का कार्यक्रम तय किया गया है. अमेरिका से वापस आते ही काम में जुटीं प्रियंका गांधी वाड्रा : पार्टीवीडियो- राजनीति में प्रियंका गांधी की शानदार एंट्री
Source: NDTV February 05, 2019 18:00 UTC