Dainik Bhaskar Feb 06, 2019, 03:05 AM ISTकश्मीर में 5.6 रिक्टर दर्ज की गई भूकंप की तीव्रता, पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गएभूकंप का केंद्र श्रीनगर से 118 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर पश्चिम की ओर थादिल्ली. कश्मीर, हिमाचल सहित दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की निगरानी करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ईएमएससी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.6 रही। एजेंसी के मुताबिक, कश्मीर और उसके आसपास भूकंप के झटके आए। दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने 10 बजकर 17 मिनट पर इस भूकंप के कंपन महसूस किए।भूकंप का केंद्र जमीन के 40 किमी नीचे उत्तर पश्चिम कश्मीर में श्रीनगर से 118 किलोमीटर दूर बताया गया है। भूकंप से फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। दहशत के कारण लोग घरों के बाहर आ गए। हिमाचल प्रदेश के चंबा और मंडी में अलग-अलग समय पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।शिमला भूकंप केंद्र ने चंबा में 3.51 मिनट पर आए भूकंप को 3.2 और तीन घंटे 40 मिनट बाद मंडी में आए दूसरे झटके को 3.8 तीव्रा का बताया है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और रावलपिंडी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चार दिन पहले भी शनिवार शाम में दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Source: Dainik Bhaskar February 05, 2019 17:49 UTC