आजीविका: वृषभ राशि के जातकों हेतु आज का दिन आपनी सृजनात्मक क्षमता का प्रयोग करके कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव करने का समय है। छात्र को नया ज्ञान और अनुभव प्राप्त होगा। संचार तकनीक के उपयोग से अपने व्यवसाय के विस्तार करेंगे, कार्यक्षेत्र में विविधता आएगी।पारिवारिक जीवन: माता के स्वास्थय में सुधार होगा। संतान पक्ष की उन्नति से आपको विशेष आनंद की प्राप्ति होगी। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। पारिवारिक वातावरण में शांति व सौहार्द कायम होगा। भाई-बहनों के सहयोग से आपके सभी कार्य सफलता को प्राप्त होंगे। जीवनसाथी को आर्थिक लाभ होगा।आर्थिक स्थिति: नृत्य व संगीत से संबंधित जातकों को लाभ होगा। व्यापार में आंशिक धन लाभ के योग हैं। लेनदेन में सावधानी बनाए रखें। संतान के व्यापार में निवेश लाभप्रद होगा। किसी परिचित के माध्यम से लाभ की स्थितियां उतपन्न होंगी। छोटी मगर लाभप्रद व्यावसायिक यात्राओं के योग हैं।स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा, अधिक भागदौड़ से कुछ थकान का अनुभव कर सकते हैं।सुझाव: शनि चालीसा का पाठ करें, किसी जरूरतमंद छात्र की शिक्ष में सहायता आपके भाग्य में वृद्धि करेगी।– ज्योतिषशास्त्री शिवेंद्र आर्या
Source: Navbharat Times August 21, 2020 21:45 UTC