वैक्सीनेशन ही बचाएगा कोरोना की तीसरी लहर से - News Summed Up

वैक्सीनेशन ही बचाएगा कोरोना की तीसरी लहर से


जागरण संवाददाता, रांची : दैनिक जागरण एवं अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की ओर से सोमवार को दैनिक जागरण ब्रांड झारखंड पेज के फेसबुक पर शिशु रोग विशेषज्ञ डा. अरुण गुप्ता ने बताया कि वैक्सीनेशन से ही तीसरी लहर से हम खुद को और अपने बच्चों को सुरक्षित रख सकते हैं, क्योंकि बच्चों को तीसरी लहर से संक्रमण होने का खतरा ज्यादा है और यह खतरा उन्हें बड़ों से ही है। इसलिए सभी बड़ों का वैक्सीनेशन जरूरी है। स्कूल तो अभी बंद हैं। जितना अधिक टीकाकरण बड़ों का होगा, उतने ही बच्चे कम प्रभावित होंगे। क्योंकि अभी तक बच्चों का टीकाकरण नहीं हो रहा है। कार्यक्रम में कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ने वाले प्रभाव पर विशेषज्ञों ने राय रखी। इसी कड़ी में बोलते हुए डा. अरुण चंदन ने बताया कि अश्वगंधा गिलोय, पीपली आदि जड़ी-बूटियों के उपयोग द्वारा करोना से बच्चों को बचाया जा सकता है। योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने कहा कि महामारी की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को बचाने में योग का अहम महत्व है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को 21 लाख बच्चों को देश की 6000 से अधिक स्कूलो में महासंघ के 3000 से अधिक योग शिक्षकों ने वर्चुअल योगाभ्यास कराया। दैनिक जागरण झारखंड के फेसबुक पेज पर जूम के माध्यम से वर्चुअल योग शिविर का आयोजन 28 मई से 28 जून तक किया गया। सोमवार को वर्चुअल योग शिविर के समापन के अवसर पर एक विशेष ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गयाशिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर अरुण गुप्ता अध्यक्ष दिल्ली मेडिकल काउंसिल, डाक्टर अरुण चंदन क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड आयुष मंत्रालय भारत सरकार, डा. रमेश ठाकुर सदस्य राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्था भारत सरकार एवं प्रसिद्ध योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने भाग लिया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार राघव मल्होत्रा ने किया।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran June 29, 2021 01:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */