खास बातें सनी देओल के बेटे करण देओल मेट्रो में कुछ यूं की सवारी तस्वीर हो रही है वायरलसनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) ने कुछ ऐसा किया है जो स्टार किड्स से करने की बिल्कुल उम्मीद नहीं की जाती है. सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol) को बहुत ही सादगी भरे अंदाज में देखा गया है. करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' की शूटिंग चल रही है और करण देओल फिल्म की शूटिंग के लिए किसी शानदार कार से नहीं बल्कि मेट्रो की सवारी करके पहुंचे हैं. करण देओल (Karan Deol) का मेट्रो में सफर करने वाला वीडियो बहुत ही वायरल हो रहा है, और करण देओल मेट्रो में काफी कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं. सनी देओल (Sunny Deol) ने इस फिल्म के बड़े हिस्से को हिमाचल प्रदेश के मनाली और दिल्ली में शूट किया है.
Source: NDTV February 06, 2019 04:24 UTC