leo horoscope today 8 february 2019 in hindi by bejan daruwallaआज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे। जिससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद लूटेंगे। परंतु मध्याह्न के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप थक जाएंगे। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। वाणी पर संयम रखें।स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति आपकी जागरुकता बढ़ेगी और आप सुबह की सैर पर जा सकते हैं। परिजनों की बीमारी के कारण दवाखाने में खर्च करना पड़ सकता है। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। छाती के दर्द से परेशानी हो सकते हैं।मनी और करियर: पारिवारिक कार्यों में खर्च हो सकता है। आकस्मिक लाभ होने के योग बनेंगे। कड़ी मेनत करने वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी लेकिन लापरवाही करने वालों को रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।आज की टिप्स: मन में कोई भ्रम न रखें।
Source: Navbharat Times February 07, 2019 21:44 UTC