सुलझ नहीं पा रहा है पानी का संकट: एक माह से बीस हजार की आबादी को नहीं मिल रहा पानी, प्राइवेट टैंकर से चला रहे काम, परेशान होकर लगाया जाम - News Summed Up

सुलझ नहीं पा रहा है पानी का संकट: एक माह से बीस हजार की आबादी को नहीं मिल रहा पानी, प्राइवेट टैंकर से चला रहे काम, परेशान होकर लगाया जाम


Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadFor A Month, The Population Of Twenty Thousand Is Not Getting Water, The Work Being Done By Private Tanker, Troubled And Jammedसुलझ नहीं पा रहा है पानी का संकट: एक माह से बीस हजार की आबादी को नहीं मिल रहा पानी, प्राइवेट टैंकर से चला रहे काम, परेशान होकर लगाया जामफरीदाबाद 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकमंगलवार तक नगर निगम प्रशासन को जल समस्या का समाधान करने की चेतावनी दी गई।शहर की सबसे घनी आबादी वाले इलाके एनआईटी में पानी का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों सेक्टर 25 जलघर पर निगम पार्षद जयवीर खटाना और एफएमडीए के एक्सईएन मदनलाल शर्मा व निगम एक्सईएन जेपी वधवा के साथ हुए बवाल के बाद भी दोनों विभाग पानी संकट का समाधान नहीं कर पाए हैं। पानी की समस्या से परेशान वार्ड नंबर पांच के लोगों ने रविवार को पर्वतीय कॉलोनी बूस्टर पर प्रदर्शन किया। इसके बाद गुरुद्वारा रोड डिस्पोजल चौक को जाम कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत करा जाम खुलवाया। लोगों ने पानी समस्या का समाधान करने के लिए मंगलवार तक का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद बुधवार को हजारों लोग निगम मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है। वार्ड नंबर पांच निवासी अजय सिंह, पवन जोशी, संजय सिंह, धर्मेंद्र, निक्कू, विपिन राय, राजेश तनेजा, महेंद्र सिंह, दिगंबर रावत, हुकम यादव, सुनीता पाल, अक्षय सिंह, संजय शर्मा, अशोक जांगिड़, रमेश, राजेश कुमार, ललित शर्मा, अवधेश सिंह, इमरान खान, मनीष यादव आदि ने बताया कि उनके यहां 21 जून से पानी की समस्या बनी हुई है। निगम अधिकारियों को लगातार इस समस्या से अवगत कराया जा रहा है लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं निकला।छठें दिन आ रहा है पानी, वह भी एक दो घंटेस्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी वार्ड नंबर पांच में हर तीसरे व चौथे दिन पानी आता थाा। लेकिन एक माह से अब छठें दिन पानी आता है वह भी एक दो घंटे। पर्याप्त सप्लाई न आने से पर्वतीय काॅलोनी में बना बिजली घर का टैंक सूख गया है। उसमें अब मिट्‌टी नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में करीब 18 से 20 हजार की आबादी इस वक्त पानी की समस्या से जूझ रही है। उनका आरोप है कि वार्ड नंबर सात में हर दिन पानी आ रहा है लेकिन पांच साै मीटर की दूरी पर वार्ड नंबर पांच पानी की समस्या से जूझ रहा है।इन इलाकों में भी बना है पानी का संकटनगर निगम की बदइंतजामी के कारण पानी की समस्या सेक्टर 22, 23, 24, जवाहर कॉलोनी, सेक्टर 55, संजय कॉलोनी, जीवननगर, गोंछी आदि में भी बनी हुई है। अब चूंकि रैनीवेल की सप्लाई फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के पास चली गई है। ऐसे में निगम प्रशासन पानी सप्लाई को लेकर हाथ खड़े कर देता है। निगम अधिकारी कहते हैं कि रैनीवेल से सप्लाई आएगी तभी हम आगे दे पाएंगे।30 एमएलडी पानी नहीं दे पा रहा निगमपानी सप्लाई का प्राॅपर मैनेजमेंट न होने के कारण नगर निगम शहरवासियों को 30 एमएलडी पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। ऐसे में लेागों को प्राइवेट टैंकरों के जरिए काम चलाना पड़ता है। निगम अधिकारियों की मानें तो 1792 ट्यूवबेल से 81 एमएलडी पानी, एचएसवीपी के छह रैनीवेल व 39 ट्यूवबेल से 60 एमएलडी व जेएनएनयूआरएम के दस रैनीवेल लाइन से 99 एमएलडी पानी उपलब्ध करा पा रहा है। यानि शहर में इस वक्त करीब 270 एमएलडी पानी की मांग है। जबकि पानी उपलब्ध हो रहा है 240 एमएलडी। अभी 30 एमएलडी पानी की कमी है। उधर एसई रवि शर्मा का कहना है कि वार्ड नंबर पांच में पानी समस्या का पता करा जल्द समाधान कराया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 11:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */