स्मार्ट तरीके से ये खूबसूरत लड़कियां लोगों की लगा रही थीं चूना, महिला ने जैसे ही डिवाइस निकाला पुलिस ने पकड़ लिया हाथ - News Summed Up

स्मार्ट तरीके से ये खूबसूरत लड़कियां लोगों की लगा रही थीं चूना, महिला ने जैसे ही डिवाइस निकाला पुलिस ने पकड़ लिया हाथ


नई दिल्ली। नॉर्थ डिस्ट्रिक पुलिस ने जालसाजी करने वाले गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 खूबसूरत युवती भी शामिल हैं। ये लोग एटीएम में स्किमिंग डिवाइस फिट कर डेबिट कार्ड्स की क्लोनिंग कर लेते थे और ग्राहकों को चपत लगाते थे। आरोपियों की पहचान कॉस्टैच इरिना (27), कैरागिका एलिसाबेटा (22), लवतारु ईओन (38), दुमित्री निकोली (36) व निस्टोरी लिली (36) के तौर पर हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से 102 क्लोन प्लास्टिक कार्ड, डाटा और पासवर्ड चुराने वाली स्किमिंग डिवाइस, 4 मोबाइल, 2 लैपटॉप बरामद किए हैं। एटीएम बूथ में जाकर इस खास डिवाइस और कैमरा फिट करने का काम युवतियां करती थीं। उस डिवाइस में कॉपी हुए डेटा के जरिए साथी सदस्य क्लोन कार्ड तैयार कर लेते थे। डिवाइस में लगे कैमरे से कैश निकालने आने वाले लोगों का पासवर्ड रिकॉर्ड हो जाता था। इसके बाद लोग अपना एटीएम इस्तेमाल भी नहीं करते थे, लेकिन उनके खाते से कैश निकल जाता था।सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश महिला स्किमिंग डिवाइस फिट करते नजर आईडीसीपी, नार्थ नूपुर प्रसाद ने बताया कि इस तरह की कई शिकायतें आ रही थीं। इन्हें लेकर पुलिस को एटीएम बूथ पर नजर रखने की हिदायत दी गई थी। कुछ जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में चेहरे पर नकाब लगाकर आई महिला द्वारा स्किमिंग डिवाइस फिट करने का पता चला था। सदर बाजार इलाके में एक एटीएम मशीन में स्कमिंग डिवाइस लगाते महिलाएं देखी गईं। यह जानकारी मिलने पर पुलिस ने बैंक मैनेजर को सतर्क कर दिया।जैसे ही महिला ने डिवाइस निकाली तभी पुलिस ने पकड़ लिया, 14 क्लोन कार्ड मिलेएटीएम के पास सादी वर्दी में पुलिस लगा दी गई, उम्मीद थी कि वही महिलाएं डिवाइस लेने भी आएंगी। कुछ देर बाद वही महिलाएं एटीएम बूथ में पहुंचीं। जैसे ही उन्होंने डिवाइस निकाली तभी पुलिस ने उनका हाथ पकड़ लिया। इनसे स्किमिंग डिवाइस व कैमरा भी रिकवर कर लिया। पुलिस ने इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की और गैंग के बाकी सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनसे लैपटॉप और 14 क्लोन कार्ड मिले हैं। जांच में पुलिस ने 7 मामले सुलझा लेने का दावा किया है।


Source: Dainik Bhaskar February 05, 2019 05:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */