ऐप पर पढ़ेंआंवला, संवाददाता।हिंदू जागरण मंच ने मासिक बैठक कर संगठन का विस्तार करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बनाई है। कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष चर्चा की गई। संगठन का विस्तार करते हुए विजय मौर्य को प्रचार एवं संपर्क प्रमुख, अभिषेक व संजय मौर्य को सह प्रचार और संपर्क प्रमुख, विशाल मौर्य को नगर सह संयोजक का दायित्व दिया गया। बैठक में जिला महामंत्री जयदीप पाराशरी, नगर अध्यक्ष रामवीर प्रजापति, महामंत्री अवनेश शंखधार ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान आकाश खंडूजा, राकेश सिंह, प्रदीप मिश्रा, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
Source: Dainik Jagran July 09, 2023 20:59 UTC