हिसार में जमीन के लालच में रिश्तों के साथ धोखाधड़ी: एक बुआ को मृत दिखाया, दूसरी की जगह फर्जी औरत को खड़ा करके भतीजों ने नाम करवा ली 7 एकड़ जमीन - News Summed Up

हिसार में जमीन के लालच में रिश्तों के साथ धोखाधड़ी: एक बुआ को मृत दिखाया, दूसरी की जगह फर्जी औरत को खड़ा करके भतीजों ने नाम करवा ली 7 एकड़ जमीन


Hindi NewsLocalHaryanaProperty Fraud With Aunt By Naphews In Hisar Of Haryanaहिसार में जमीन के लालच में रिश्तों के साथ धोखाधड़ी: एक बुआ को मृत दिखाया, दूसरी की जगह फर्जी औरत को खड़ा करके भतीजों ने नाम करवा ली 7 एकड़ जमीनहिसार 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकपीड़ित महिला, जिसे उसके अपने ही भतीजों ने मृत दिखा दिया।72 साल की पीड़िता ने एसपी को दी शिकायत, केस दर्ज करने के आदेशजमीन के लालच में भतीजों ने अपनी बुआ के साथ ही धोखाधड़ी कर दी। भतीजों ने एक बुआ को मृत दिखा दिया। दूसरी की जगह अन्य महिला से अंगूठे लगवाकर 7 एकड़ जमीन खुद के नाम करवा ली। इस बारे में गांव तलवंडी राणा वासी 72 वर्षीय धन्नो ने एसपी को अपनी शिकायत दी है। एसपी ने इस धोखाधड़ी में शामिल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।पुलिस को दी शिकायत में धन्नो ने बताया कि वह तलवंडी राणा में शादीशुदा है और बहबलपुर गांव में उसका मायका है। उन दोनों बहनों के हिस्से में सात एकड़ जमीन आती है। पिछले कई सालों से वह अपने बेटे के साथ गुजरात में रह रही है। जब वह हिसार आई तो अपनी जमीन का रिकार्ड चेक करवाने पर पता चला कि उसकी जमीन 2013 में ही उसके भतीजे सोनू, रामगोपाल व सतीश के नाम हो चुकी है।जब उसके मामले की अपने लेवल पर जांच की तो पता लगा कि उसके भतीजों ने उसकी जगह गांव की जमना को खड़ा करके फर्जी कागजात तैयार करवाए हैं और गांव के नम्बरदार जगमाल व तहसीलदार ने इस फर्जीवाड़े में साथ दिया है। धन्नो के अनुसार उसके भतीजों ने उसकी बहन को भी मृतक दिखाकर उसका हिस्सा भी हड़प लिया है। एसपी बलवान सिंह राणा ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए फर्जीवाड़े में शमिलों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 22, 2021 13:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */