Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarGood News For Rail Passengers, Haridwar Intercity Will Leave Again From July 1मिलेगी रेल सुविधा: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, एक जुलाई से फिर से रवाना होगी हरिद्वार इंटरसिटीश्रीगंगानगर 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकश्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन।कोरोना संकट के बाद गुरुवार से एक बार फिर से श्रीगंगानगर से देश के प्रमुख तीर्थस्थल हरिद्वार के लिए हरिद्वार इंटरसिटी रेल सेवा शुरू होगी। यह रेल सेवा पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश के विभिन्न शहरों से होते हुए दोपहर में हरिद्वार पहुंचेगी। सुबह चार बजकर दस मिनट पर यह श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से रवाना हाेगी।अभी रिजर्वेशन के साथ कर सकेंगे यात्रारेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी इस रेल में यात्री रिजर्वेशन के साथ यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए रिजर्वेशन शुरू कर दिया गया है। यह रेल बठिंडा, धुरी, राजपुरा, पटियाला, सहारणपुर होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी।यात्रियों को मिलेगा लाभइस रेल के शुरू होने से धुरी, बठिंडा, पटियाला आदि पंजाब के प्रमुख शहरों के लिए जाने वालों को लाभ मिलेगा। हरिद्वार के लिए रेल सुविधा मिलने से इलाके के लोग गंगा स्नान के लिए जा सकेंगे।
Source: Dainik Bhaskar June 30, 2021 15:22 UTC