‘हिंदुओं को आपस में लड़ाने की राजनीति नहीं चलेगी..’, सांसद के बिगड़े बोल पर अनूप खेतान का करारा पलटवार - News Summed Up

‘हिंदुओं को आपस में लड़ाने की राजनीति नहीं चलेगी..’, सांसद के बिगड़े बोल पर अनूप खेतान का करारा पलटवार


हिंदुओं को आपस में लड़ाने की राजनीति नहीं चलेगीब्राह्मणों पर टिप्पणी से सोशल मीडिया पर बढ़ा उबालसवर्णों को गाली देकर पिछड़ों को खुश करने का लगाया आरोपराजनीति चमकाने वालों को अनूप खेतान ने दिखाया आईनासीतापुर। लोकसभा सीतापुर के सांसद राकेश राठौर द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद जिले की सियासत में भूचाल आ गया है। इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी क्रम में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान ने सांसद को आड़े हाथों लेते हुए उनके बयान पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हिंदुओं को हिंदुओं से लड़ाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का खेल अब और नहीं चलने वाला है।अनूप खेतान ने सांसद के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ लोग ब्राह्मणों और सवर्णों को गाली देकर पिछड़ों को खुश करने की सस्ती राजनीति कर रहे हैं, लेकिन ऐसे लोग कभी किसी भी हिंदू के सगे नहीं हो सकते। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हिंदू समाज अब ऐसी फूट डालो और राज करो वाली मानसिकता को समझ चुका है। समाज की छत्तीस की छत्तीस बिरादरी आज एक साथ खड़ी है और किसी भी जाति के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जय श्री राम और जय भगवान परशुराम के नारों के साथ अनूप खेतान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि राजनीति केवल जनसेवा के लिए होनी चाहिए, न कि समाज में विद्वेष फैलाने के लिए। उन्होंने कहा कि सांसद जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को संयम बरतना चाहिए, न कि किसी विशेष जाति को निशाना बनाकर भाईचारे को नुकसान पहुंचाना चाहिए। फिलहाल सांसद के इस बयान ने जिले में एक बड़ी बहस छेड़ दी है और सनातनी समाज में इसे लेकर खासा आक्रोश देखा जा रहा है।यह भी पढ़े : ‘मूंछ और मुंडी कटा लूंगा… अगर भाजपा जीतेगी तो’, सीहोर में बाबा शिवानंद ने दी खुली चुनौती


Source: Dainik Bhaskar April 09, 2026 09:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */