प्रसार भारती ने आकाशवाणी के रांची केंद्र के लिए पार्ट टाइम कॉरेस्पोंडेंट की वैकेंसी निकाली है। यह जॉब रांची और चतरा जिला के लिए है। ये भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी, जिसे पहले के तीन महीने तक आपके परफॉर्मेंश के आधार पर हर महीने रिन्यू किया जाएगा और इसके बाद परफॉर्मेंश के आधार पर ही 60 साल की उम्र तक हर साल रिन्यू किया जाएगा।इसके लिए जो शर्त रखी गई है, उसके आधार पर पहले तो आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से पत्रकारिता/जनसंचार में डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना जरूरी है। 24 से 45 साल के बीच उम्र होनी चाहिए। आवेदक संबंधित जिला मुख्यालय या 10 किलोमीटर के दायरे में रहता हो। कम्प्यूटर का ज्ञान और खबरों को एकत्र करने वाले उपकरणों की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग करने का अनुभव होना चाहिए।वे उम्मीदवार जो पात्र हैं और प्रसार भारती द्वारा बताए गए नियमों व शर्तों के आधार पर काम करने के इच्छुक हैं, 12 जुलाई, 2023 तक आवेदन प्रपत्र के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट को सेल्फ अटेस्ट कर हाल का कोई फोटो नीचे दिए पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री के जरिए भेजें।पता: Head of Office, Akashvani, Ratu Road, Ranchi-834001अधिक जानकारी व आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-https://prasarbharati.gov.in/
Source: Dainik Jagran July 10, 2023 05:39 UTC