(COVID-19) Corona Cases In Jaipur Kota Jodhpur Bikaner Bhilwara Jaisalmer Bharatpur Banswara Lockdown Latest Today News - News Summed Up

(COVID-19) Corona Cases In Jaipur Kota Jodhpur Bikaner Bhilwara Jaisalmer Bharatpur Banswara Lockdown Latest Today News


राजस्थान में बुधवार को 41 मामले सामने आए, सबसे ज्यादा 23 जयपुर में; अब प्रदेश में कुल 1046 केसजयपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 478 और जोधपुर में 142 पर पहुंचीदैनिक भास्कर Apr 15, 2020, 09:28 PM ISTजयपुर. राजस्थान में पिछले 12 घंटों में कोरोना के 41 नए मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा जयपुर में 23 हैं। इसके साथ शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 478 पर पहुंच गई है। वहीं, राज्य में कोरोना के केस 1046 हो गए हैं। प्रदेश में संक्रमण का पहला मामला 43 दिन पहले तीन मार्च को जयपुर में सामने आया था। यहां इटली का नागरिक पॉजिटिव मिला था। इसके बाद प्रदेश में 31 मार्च तक अलग-अलग शहरों में कुल 93 केस सामने आए। वहीं, एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार पार कर गया। जयपुर में बुधवार को 65 साल की महिला की मौत हो गई। उसे डायबिटीज की भी शिकायत थी।लॉकडाउन के पहले उदयपुर में घूमने आए 15 देशों के 74 विदेशी पर्यटक अलग-अलग होटल में ठहरे हुए हैं। इनमें से कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के पर्यटक भी शामिल है। इन पर्यटकों ने कहा कि मौजूदा स्थिति में हम भारत या कहे उदयपुर में अपने देश से कहीं ज्यादा सुरक्षित हैं। इनका कहना है कि हम उन आदेशों को मानेंगे जो हमारा देश और एंबेसी लेगी। लेकिन हमारा निजी मानना है कि लॉकडाउन के बाद भी हम उदयपुर से जाने की जल्दबाजी नहीं करेंगे। दरअसल, यह वे पर्यटक हैं, जो मार्च में उदयपुर पहुंचे थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण फ्लाइट्स बंद हो जाने से वापस नहीं जा पाए।राज्य में 430 डॉक्टर और नर्सें भी क्वारैंटाइन मेंकोरोना के खिलाफ सबसे बड़ी जंग में फ्रंटलाइन पर लड़ रहे वॉरियर्स के लिए दोहरा संघर्ष है। पहला तो ये कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर पॉजिटिव मरीजों का इलाज कर रहे हैं और दूसरा ये कि अगर अनजाने में किसी पॉजिटिव के संपर्क में आ गए तो 14 दिन के क्वारैंटाइन में या होम आइसोलेशन में भेज दिया जाता है। राजस्थान में 430 से ज्यादा डॉक्टर और नर्सें या तो क्वारैंटाइन में हैं या होम आइसोलेशन में।कोरोना अपडेट्सजयपुर: शहर में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 478 (2 इटली के नागरिक) पहुंच चुकी है। इसमें से 409 लोग एपिसेंटर रामगंज के रहने वाले हैं। यहां दो पुलिसकर्मी और सीएमएचओ ऑफिस का एंबुलेंस ड्राइवर भी संक्रमित मिला। वहीं, रामगंज में आरएसी की चार कंपनियां और बॉर्डर होमगार्ड के 400 जवान और तैनात किए गए हैं। इलाके की कई गलियों में तारबंदी कर दी गई है।शहर में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 478 (2 इटली के नागरिक) पहुंच चुकी है। इसमें से 409 लोग एपिसेंटर रामगंज के रहने वाले हैं। यहां दो पुलिसकर्मी और सीएमएचओ ऑफिस का एंबुलेंस ड्राइवर भी संक्रमित मिला। वहीं, रामगंज में आरएसी की चार कंपनियां और बॉर्डर होमगार्ड के 400 जवान और तैनात किए गए हैं। इलाके की कई गलियों में तारबंदी कर दी गई है। जोधपुर: जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 142 पहुंच गया है। इसमें 40 ईरान से एयरलिफ्ट किए गए लोग हैं। कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों में 14 माह की बच्ची से लेकर 90 साल का बुजुर्ग भी शामिल हैं। भास्कर ने पॉजिटिव आए केस का अध्ययन किया तो सामने आया कि 20 से 29 साल आयु वर्ग के लोग इसकी चपेट में अधिक आए हैं। इस वर्ग में 13 महिलाएं और 10 पुरुषों का इलाज चल रहा है। अध्ययन में सामने आया कि 60 साल से अधिक उम्र की पांच महिलाएं हैं तो नौ पुरुष भी हैं।जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 142 पहुंच गया है। इसमें 40 ईरान से एयरलिफ्ट किए गए लोग हैं। कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों में 14 माह की बच्ची से लेकर 90 साल का बुजुर्ग भी शामिल हैं। भास्कर ने पॉजिटिव आए केस का अध्ययन किया तो सामने आया कि 20 से 29 साल आयु वर्ग के लोग इसकी चपेट में अधिक आए हैं। इस वर्ग में 13 महिलाएं और 10 पुरुषों का इलाज चल रहा है। अध्ययन में सामने आया कि 60 साल से अधिक उम्र की पांच महिलाएं हैं तो नौ पुरुष भी हैं। झुंझुनू: मंगलवार के बाद बुधवार को एक कोरोना पॉजिटिव सामने आया है। मंगलवार को संक्रमित मिला व्यक्ति व्यक्ति दस दिन तक शहर के दो अस्पतालो में भर्ती रहा था। दोनों अस्पतालों में इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 33 हो चुकी है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों निजी अस्पतालों के 17 कर्मचारियों समेत 59 लोगों को आइसोलेट किया गया है।सीकर: सीकर के एसके अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से सोमवार रात भागे संदिग्ध को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया। कोरोना संदिग्ध रातभर घर के पीछे जंगल में छिपा रहा।यह तस्वीर जयपुर के रामगंज इलाके की है। रामगंज में अब तक 409 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बाद इस इलाके की छोटी-छोटी गलियों को भी सील कर दिया गया है।यह तस्वीर टोंक की है। प्रदेश में इसी तरह से कई जगह पर सैनिटाइजर चेंबर बनाए गए हैं।राजस्थान: 33 में से 25 जिलों में पहुंचा कोरोनाराज्य में सबसे ज्यादा जयपुर में 478 (2 इटली के नागरिक) पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा जोधपुर में 142 (इसमें 40 ईरान से आए), कोटा में 64, टोंक में 60, बांसवाड़ा में 59, जैसलमेर में 44 (इसमें 14 ईरान से आए), बीकानेर में 34, झुंझुनूं में 33 और भीलवाड़ा में 28 मरीज मिले हैं। उधर, भरतपुर में 20, झालावाड़ में 17, चूरू में 14, दौसा में 12, अलवर में 7, नागौर में 7, डूंगरपुर और अजमेर में 5-5, उदयपुर में 4, करौली में 3, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, सीकर और पाली में 2-2, जबकि बाड़मेर और धौलपुर में 1-1 व्यक्ति को इस बीमारी ने अपनी चपेट में लिया है।राजस्थान में कोरोना से अब तक 12 लोगों की मौत हुई। भीलवाड़ा में 2, जयपुर में 6, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और टोंक में 1-1 व्यक्ति ने जान गंवाई।


Source: Dainik Bhaskar April 15, 2020 04:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */