Coronavirus: पुणे पुलिस ने गजनी के आमिर खान की फोटो से दिया मैसेज, लिखा ये मजेदार कैप्शन - News Summed Up

Coronavirus: पुणे पुलिस ने गजनी के आमिर खान की फोटो से दिया मैसेज, लिखा ये मजेदार कैप्शन


Coronavirus: पुणे पुलिस ने गजनी के आमिर खान की फोटो से दिया मैसेज, लिखा ये मजेदार कैप्शननई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में हर कोई घर में पैक है, लेकिन पुलिस के जवान सड़क पर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस लोगों को जागरूक भी कर रही है कि लोग घरों में रहें और बाहर निकले तो मास्क का इस्तेमाल करें। इसके लिए कई पुलिस बॉलीवुड फिल्मों के कुछ सीन का भी सहारा ले रही है और क्रिएटिव तरीके से लोगों तक अपनी बात पहुंचा रही है। हाल ही में पुणे पुलिस ने भी कुछ ऐसा ही किया और फिल्म के एक पोस्टर का जागरूकता के लिए इस्तेमाल किया।'मास्क लगाना मत भूलिए'पुणे पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म गजनी के आमिर खान की फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने आमिर खान के मुंह पर मास्क भी लगा दिया। इस फोटो पर लिखा हुआ है कि सबकुछ भूल जाइए लेकिन मास्क पहनना मत भूलिए। दरअसल, फिल्म गजनी में जो आमिर खान का किरदार है, उसकी हर 15 मिनट में बातें भूलने की आदत है। इसलिए पुलिस ने उससे कनेक्ट करते हुए लिखा कि आप मास्क पहनना मत भूलिए।1. Wear a mask 2. Practice social distancing 3. Wash hands frequently You don’t need to cover your entire body with tattoos for that, do you?#OnGuardAgainstCorona pic.twitter.com/CbJmLB9KoB — PUNE POLICE (@PuneCityPolice) April 14, 2020साथ ही फोटो के कैप्शन में पुलिस ने तीन प्वाइंट में लिखा है, मास्क पहनिए, सोशल डिस्टेंसिंग बनाइए और हाथ धोते रहिए। इसके साथ ही लिखा कि आपको पूरे शरीर को टैटू से कवर करने की जरूरत नहीं है, क्या आप करवाएंगे? इसके अलावा मुंबई पुलिस लगातार कोरोना वायरस से कनेक्ट करते हुए बॉलीवुड मीम्स शेयर कर रही हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने फिल्म स्त्री के डायलॉग 'ओ स्त्री कल आना' की जगह 'ओ कोरोना कभी मत आना' लिखा हुआ मीम शेयर किया है।इसे श्रद्धा कपूर ने भी शेयर किया है। वहीं, जयपुर पुलिस, नागपुर पुलिस कई ऐसे मीम्स शेयर कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। बता दें कि देशभर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है और मरीजों की संख्या 11 हजार से भी अधिक हो गई। इनमें से 9,756 लोगों का इलाज जारी है और 1,306 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं, 377 लोगों की इससे मौत हो गई है।Posted By: Mohit Pareekडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran April 15, 2020 04:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */