भरतपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 85 पहुंच गई है, जिसमें 78 कसाईपाड़े मोहल्ले से हैंअब बिना थ्री लेयर फेसियल मास्क लगाए घूमते मिलने पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिएदैनिक भास्कर Apr 18, 2020, 10:16 PM ISTभरतपुर. जिले में एक साथ 42 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें से 41 बयाना कसाईपाड़े क्षेत्र से हैं। वहीं एक भरतपुर नगर तहसील से हैं। सुबह कसाईपाड़े में पॉजिटिव मिले 26 लोगों में सभी की उम्र 5 साल से 48 साल के बीच है। जिसमें 15 साल से छोटे 7 बच्चे शामिल हैं। वहीं नगर तहसील में पॉजिटिव मिले बच्चे की उम्र भी महज 7 साल है। ये बच्चा पहली रिपोर्ट मे निगेटिव आया था। जिसके बात दूसरी रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद देर रात आई रिपोर्ट में कसाईपाड़े के 15 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें 15 साल से छोटे 6 बच्चे शामिल हैं। जिसके बार भरतपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 85 पहुंच गई है।दो लोगों से 63 व्यक्ति हुए संक्रमितशनिवार को एक साथ 41 नए पॉजिटिव मिलने के बाद कसाईपाड़े में 78 पॉजिटिव हो चुके हैं। ये सभी पड़ोसी या रिश्तेदार है। जो आसपास के घरों में रहते हैं। गौरतलब है कि बयाना में सबसे पहले 7 अप्रैल को सीकर रामगढ़ से आए दो जमाती और एक उनसे संपर्क में आया व्यक्ति पॉजिटव मिले थे। जिसके बाद 10 अप्रैल को 1 केस सामने आया, फिर 13 अप्रैल को 11 केस आए और 16 अप्रैल को 22 लोग पॉजिटिव मिले।बिना मास्क घूमते मिले तो दर्ज होगा मुकदमाजिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने आदेश जारी कर नगरीय निकाय क्षेत्रों और मंडी क्षेत्रों में अब बिना थ्री लेयर फेसियल मास्क लगाए घूमते मिलने पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए गिरफ्तारी भी की जा सकती है। उन्होंने सभी दुकानदारों और व्यापारियों से कहा है कि ऐसे ग्राहक को सामान न दें जिसने मास्क न लगाया हो।रुस्तमपुर में फिर कर्फ्यूसात वर्षीय बच्चे की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अब नगर के रुस्तमपुर (पीला का बास) में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया। जिला कलेक्टर ने शुक्रवार को ही पीलाका वास और कामां के जुरहरी और पहाड़ी के जोधपुर गांव से कर्फ्यू हटाने के आदेश दिए थे। जबकि वहां धारा-144 लागू रहेगी। इन क्षेत्रों में पिछले 10-12 दिन में एक भी संक्रमित रोगी सामने नहीं आया था। इसी के चलते जिला कलेक्टर ने इन क्षेत्रों को शुक्रवार शाम से ही कर्फ्यू मुक्त करने के आदेश दिए थे। उल्लेखनीय है पीला का बास का एक संक्रमित ठीक होकर घर जा चुका है।बयाना में रैंडम सैंपलिंग जारीबयाना जिले का एपिसेंटर के रूप में उभर रहा है। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने भरतपुर रोड बिडयारी स्थित नर्सिंग भवन को आइसोलेशन सेंटर के लिए अधिग्रहित कर लिया है। जिसके साथ गुरुवार को कसाईपाड़े समेत बयाना कस्बे के अन्य हिस्सों में रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी गई है।
Source: Dainik Bhaskar April 18, 2020 06:45 UTC