\Bएनबीटी न्यूज, गुड़गांव : \Bसेक्टर-47 निवासी कर्नल संतपाल राघव की तरफ से सेक्टर 47, तिगरा और झाड़सा गांव के करीब 300 लोगों को रोजाना खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है। राघव ने बताया कि दोपहर के समय झुग्गियों में जाते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए यहां रह रहे लोगों को खाना उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद के सभी को आगे आना चाहिए।\B1500 लोगों तक पहुंचा रहे खानाएनबीटी न्यूज, गुड़गांव : \Bगांव वजीराबाद की झुग्गियों में रह रहे जरूरतमंद करीब 1500 लोगों तक रोजाना दोपहर और रात को खाना पहुंच रहा है। इसमें जीएमडीए में एडवाइजर के रूप में कार्यरत केसी शर्मा और आरके बहुगुणा का योगदान हैं। रेडक्रॉस सोसायटी और पुलिस की मदद से सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कराई जा रही है। लोगों को रोज अलग-अलग भोजन दिया जाता है।
Source: Navbharat Times April 17, 2020 02:26 UTC