6 फरवरी को गुप्त नवरात्रि और बुधवार का योग, देवी मां के साथ ही गणेशजी की पूजा जरूर करनी चाहिए - News Summed Up

6 फरवरी को गुप्त नवरात्रि और बुधवार का योग, देवी मां के साथ ही गणेशजी की पूजा जरूर करनी चाहिए


रिलिजन डेस्क। हिन्दी पंचांग के अनुसार अभी माघ मास की नवरात्रि चल रही है। इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। देवी पूजा का ये महापर्व 14 फरवरी तक चलेगा। बुधवार, 6 फरवरी को नवरात्रि की द्वितीया तिथि है। बुधवार और नवरात्रि के योग में देवी मां के साथ ही गणेशजी की पूजा भी जरूर करनी चाहिए। देवी मां के साथ गणेशजी की पूजा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है और सभी कष्टों से भक्तों की रक्षा होती है। के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार गणेशजी की पूजा में सभी जरूरी चीजें रखी जाए और सही तरीके से पूजा की जाए तो भगवान जल्दी प्रसन्न हो सकते हैं। जानिए गणेश पूजा की सरल स्टेप्स...पूजा के लिए जरूरी चीजें - चावल, कुमकुम, दीपक, धूपबत्ती, दूध, दही, घी, शहद, शकर, साफ जल, श्रीगणेश के लिए वस्त्र, फूल, नैवेद्य के मिठाई और फल, अष्टगंध, जनेऊ, सुपारी, पान, मोदक के लड्डू, सिंदूर, इत्र, दूर्वा, केले, कर्पूर आदि।श्रीगणेश पूजन सरल विधि> सुबह-शाम स्नान के बाद घर के मंदिर में गणेशजी की पूजा की व्यवस्था करें।> सबसे पहले मूर्ति में श्रीगणेश का आवाहन करें। आवाहन यानी गणेशजी को अपने घर आमंत्रित करें। श्रीगणेश को अपने घर बुलाएं।> श्रीगणेश को अपने घर में सम्मान सहित स्थान देें। यानी आसन दें। अब श्री गणेश को स्नान कराएं।> स्नान पहले जल से फिर पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शकर) से और फिर जल से स्नान कराएं।> अब श्रीगणेश को वस्त्र पहनाएं। वस्त्रों के बाद आभूषण और फिर यज्ञोपवित (जनेऊ) पहनाएं। अब पुष्पमाला पहनाएं।> सुगंधित इत्र अर्पित करें। तिलक लगाएं। तिलक अष्टगंध या सिंदूर से लगाना चाहिए।> इसके बाद धूप और दीप जलाएं। आरती करें। कर्पूर जलाएं।> आरती के पश्चात् परिक्रमा करें। अब नेवैद्य अर्पित करें। पान अर्पित करें।> प्रसाद में पंचामृत चढ़ाएं। लड्डओं का या गुड़ का भोग लगाएं। दूर्वा अर्पित करें।> दक्षिणा अर्पित करें। श्रीगणेश पूजन के इस पूरे विधान में ऊँ गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करते रहें। पूजा के अंत में अनजानी भूल के लिए क्षमा याचना करें।


Source: Dainik Bhaskar February 05, 2019 15:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */