90 वर्ष की आयु में निधन: दैनिक भास्कर डिजिटल टोंक के जिला रिपोर्टर महावीर बैरवा को पितृशोक - News Summed Up

90 वर्ष की आयु में निधन: दैनिक भास्कर डिजिटल टोंक के जिला रिपोर्टर महावीर बैरवा को पितृशोक


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurTonkPitrukok To Dainik Bhaskar Digital Tonk District Reporter Mahaveer BairavaAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप90 वर्ष की आयु में निधन: दैनिक भास्कर डिजिटल टोंक के जिला रिपोर्टर महावीर बैरवा को पितृशोकटोंक 6 घंटे पहलेकॉपी लिंककल्याणमल बैरवा।दैनिक भास्कर डिजिटल टोंक के जिला रिपोर्टर महावीर बैरवा के पिता कल्याणमल बैरवा का शुक्रवार सुबह 90 वर्ष की उम्र में अपने पैतृक गांव आवां में आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने सुबह 8 बजे घर पर ही अंतिम सांस ली। उनका भरा-पूरा परिवार है जिनमें पत्नी, दो-दो बेटे-बेटियां, दो पुत्र और पुत्रियां हैं।महावीर के पिताजी का करीब 10 बजे अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर उनके दोनों बेटे सोजी राम बैरवा (शिक्षक), महावीर बैरवा, पोत्र शैलेष बाथेडा, मृगांक बाथेडा सहित कई परिचित मौजूद थे। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए तीये की खुली बैठक रविवार को निजी आवास पर होगी।उधर, महावीर बैरवा के पितृ शोक पर दैनिक भास्कर परिवार सहित पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार महेंद्र भारद्वाज, आईएएस आनंदी, टोंक कलेक्टर चिन्मयी गोपाल, एसपी ओमप्रकाश, सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज समेत पत्रकार, अधिकारी, विभिन्न पार्टी और संगठन के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया।


Source: Dainik Bhaskar May 07, 2021 14:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */