Barari Police Nab Youth With Illegal Weapon in Makhana Field - News Summed Up

Barari Police Nab Youth With Illegal Weapon in Makhana Field


बरारी थाना क्षेत्र के रौनिया पंचायत स्थित महारानी गांव के पास पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।. पुलिस को इलाके के एक मक्का के खेत में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान खेत में मौजूद युवक को पकड़ा गया।गिरफ्तार युवक की पहचान महारानी गांव निवासी 30 वर्षीय विभाष साहा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि आरोपी विभाष साहा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है, ताकि उसके किसी आपराधिक गिरोह से संबंध का पता लगाया जा सके। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।


Source: Dainik Bhaskar April 05, 2026 20:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */