दैनिक भास्कर May 08, 2020, 05:19 AM ISTब्यावर. लॉकडाउन के दौरान पुलिस द्वारा देशभर में लोगों की भावनाओं का भी ध्यान रखे जाने के कई उदाहरण मिले हैं। एक उदाहरण हाल में ब्यावर में देखने को मिला।छावनी क्षेत्र निवासी कुछ बालिकाओं ने अपने पिता के जन्मदिन के अवसर पर पुलिसकर्मियों को फोन कर इसकी सूचना दी। जिसके बाद कुछ पुलिसकर्मी बालिका के बताए गए पते पर पहुंचे और उन्हें अपने पिताजी के जन्मदिन के अवसर पर केक दिया।पुलिस कर्मियों की ओर से दिए गए केक के बाद बालिकाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई और उन्होंने पुलिसकर्मियों का धन्यवाद दिया। इस दौरान पुलिस के सिपाही महेंद्र, अजीत, जितेंद्र व पुलिस मित्र जय भाटी, कमलेश कुमार सिंगारिया, रवि जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।
Source: Dainik Bhaskar May 07, 2020 23:48 UTC