इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक कमला नगर, ख्वाजा कॉलोनी, राजीव नगर ए सेक्टर, अहिंसा विहार, वर्धमान ग्रीन सिटी, झील नगर, गीत बंगलो, भवानी धाम फेस-2, भवानी कैम्पस एवं आसपास।सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बैरसिया रोड, बाफना कॉलोनी, ग्रीन पार्क कॉलोनी, टीला, नगर निगम कॉलोनी, कांग्रेस नगर, गंगौर की बावड़ी, बैरागढ़ में संतजी की कुटिया, जैन मंदिर रोड एवं आसपास के इलाके।सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रोहित नगर, उमा विहार, कटियार मार्केट, अब्बास नगर, समृद्धि परिसर, ललिता नगर, अंकित परिसर, ओम नगर, राजहर्ष कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बीडीए कॉलोनी ई-सेक्टर, सलैया, सनखेड़ी एवं आसपास के क्षेत्र।सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया एवं आसपास। बैरागढ़ रेलवे स्टेशन फुटओवर ब्रिज संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पुराना 3 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) आज यानी, 30 जनवरी से बंद हो गया है।पुराने एफओबी के स्थान पर भोपाल सिरे की ओर नया 3 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज तैयार कर लिया गया है, जिसे यात्रियों के आवागमन के लिए खोल दिया गया।वर्तमान में यात्री इसी नए एफओबी का उपयोग कर सुरक्षित और सुगम रूप से प्लेटफॉर्म बदल सकते हैं। हज-2026 के लिए आज जमा करनी होगी अग्रिम राशि चयनित हज यात्रियों को अग्रिम हज राशि 2 लाख 77 हजार 300 रुपए जमा करनी होगी।इसमें प्रथम किस्त 1 लाख 52 हजार 300 रुपए और द्वितीय किस्त 1 लाख 25 हजार रुपए शामिल हैं।राशि जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तय की गई है। पढ़ें पूरी खबर इन दो ट्रेनों में रेलवे ने बढ़ाए कोच, भोपाल–सिंगरौली एक्सप्रेस में बदलाव गाड़ी संख्या 22165/22166 भोपाल–सिंगरौली–भोपाल एक्सप्रेस में संशोधित कोच संयोजन 24 मार्च और 27 मार्च से प्रभावी रहेगा। भोपाल–रीवा एक्सप्रेस में भी बढ़ा कोच गाड़ी संख्या 22145/22146 भोपाल–रीवा–भोपाल एक्सप्रेस में यह व्यवस्था 27 मार्च और 28 मार्च से लागू होगी।
Source: Dainik Bhaskar January 31, 2026 04:59 UTC