Bihar Crime News : अररिया में दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस - News Summed Up

Bihar Crime News : अररिया में दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Bihar Crime News: बिहार के अररिया में गुरुवार की रात दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार की घर में घुसकर हत्या कर दी गयी। कथित ताैर पर अपराधियों ने पत्रकार को सीने में गोली मारी है। घटना रानीगंज बाजार इलाके की है। घटना के बाद से पूरे इलाके में भय का माहाैल है। हत्या के बाद से विमल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के 15 साल का एक बेटा और 13 साल की एक बेटी है। अररिया पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा, रानीगंज बाजार इलाके में अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी...पोस्टमार्टम चल रहा है। डॉग स्क्वायड को हत्या स्थल पर बुलाया गया है...जांच जारी है।National News inextlive from India News Deskबता दें कि चार साल पहले पत्रकार विमल के छोटे भाई शशिभूषण यादव उर्फ गब्बू यादव का भी मर्डर हुआ था। शशिभूषण यादव सरपंच थे। इस मामले में अभी ट्रायल चल रहा है जिसकी सुनवाई 19 अगस्त को सुनवाई होने वाली है। विमल कुमार यादव इस मामले में इकलौते गवाह थे। इसलिए इस घटना को उनके छोटे भाई की हत्या से कनेक्ट किया जा रहा है।


Source: Dainik Jagran August 18, 2023 07:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */