Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदला, पटना समेत 13 जिलों के तापमान में गिरावट - News Summed Up

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदला, पटना समेत 13 जिलों के तापमान में गिरावट


जागरण संवाददाता, पटना। बिहार का मौसम बदल रहा है। पछुआ के कारण मौसम शुष्क होने के साथ सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिन में धूप निकलने के साथ हल्की गर्मी जबकि रात्रि में हल्की ठंड का असर बना हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव के आसार नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रदेश के ज्यादातर भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा।पछुआ की गति 30 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। मंगलवार को 13 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 10.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर (भागलपुर) का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।पटना का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस से 18.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 9 मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई।मंगलवार को राजधानी सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस एवं 31.3 डिग्री सेल्सियस कैमूर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।प्रमुख शहरों का तापमानशहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C) पटना 28.1 16.0 गयाजी 29.2 11.6 भागलपुर 28.7 12.8 मुजफ्फरपुर 26.6 16.1सबसे ठंडी रात: गयाजी — 11.6°C


Source: Dainik Jagran February 18, 2026 06:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */