Coronavirus Bihar Update Vs COVID-19 Mumbai Uttar Pradesh West Bengal Latest News On India Coronavirus (COVID-19) Infected Patients - News Summed Up

Coronavirus Bihar Update Vs COVID-19 Mumbai Uttar Pradesh West Bengal Latest News On India Coronavirus (COVID-19) Infected Patients


बिहार में कोरोना संक्रमण के 74 मामले आए जबकि महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 3 हजार से ज्यादा हैउत्तर प्रदेश में 19,506 टेस्ट हुए, ये महाराष्ट्र की तुलना में 62 फीसदी कम हैं, यहां 52 हजार टेस्ट हुएदैनिक भास्कर Apr 17, 2020, 11:43 AM ISTदिल्ली. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके मुकाबले बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल में संक्रमण की रफ्तार कम दिखाई दे रही है। बिहार में अब तक 74 मामले आए हैं। राज्य में अब तक 1,72,456 लोगों की स्क्रीनिंग हुई है। हालांकि, अभी केवल 8,834 लोगों के टेस्ट किए गए हैं। यह महाराष्ट्र में अब तक हुए 52 हजार टेस्ट के मुकाबले 83 फीसदी कम है।आधार डेटा के मुताबिक दोनों राज्यों की आबादी में भी बहुत अंतर नहीं है। बिहार की आबादी 12.3 करोड़ और महाराष्ट्र की 12.2 करोड़ है। वैसे आबादी के लिहाज से दोनों राज्यों के एक फीसदी आबादी की भी जांच नहीं हुई है।बिहार: 74 में से 61 मरीजों की उम्र 40 साल से कमबिहार में अब तक 46 फीसदी यानी 34 लोग ठीक हो चुके हैं। राजधानी पटना में दो हफ्ते बाद बुधवार को कोरोना का नया केस आया। एक व्यक्ति की मौत हुई है। कुछ विशेषज्ञ इसका कारण संक्रमित मरीजों की उम्र कम होना बता रहे हैं। यहां 74 में से 61 मरीजों की उम्र 40 साल से कम है। उधर, महाराष्ट्र में अब तक 10 फीसदी यानी 295 लोग ठीक हुए हैं। यहां 3081 मामले आए हैं।उत्तर प्रदेश: 27 हजार लोगों को निगरानी में रखा गयाउत्तर प्रदेश में अब तक 773 मामले आए हैं। यहां 69 लोग ठीक हुए हैं। जबकि 13 मौतें हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 7745 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं।कुल 19,506 लोगों के टेस्ट किए गए हैं। यूपी में महाराष्ट्र की तुलना में 62 फीसदी कम टेस्ट किए गए हैं। यहां 47 हजार 376 लोगों ने निगरानी की 28 दिन की समय सीमा पूरी की है। अभी 27 हजार 090 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 10 हजरा 952 लोग सरकारी सेंटर में क्वारेंटाइन किए गए हैं।पश्चिम बंगाल: महाराष्ट्र के मुकाबले 96% कम टेस्ट, केवल 3 हजार टेस्ट हुएपश्चिम बंगाल में अब तक 188 मामले मामले सामने आए हैं। यहां 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 51 लोग ठीक हुए हैं। यहां बुधवार तक केवल 3000 टेस्ट हुए थे। यह महाराष्ट्र की तुलना में 96 फीसदी कम हैं। बंगाल में करीब 1000 लोगों के टेस्ट पिछले चार दिन में किए गए। 1 अप्रैल तक यहां केवल 659 टेस्ट किए गए थे। यहां कोरोना का पहला मरीज 18 मार्च को मिला था। राज्य सरकार टेस्टिंग किट की कमी बता रही है।


Source: Dainik Bhaskar April 17, 2020 00:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */