शहर-शहर बखेड़ा खड़ा कर रहे लोगएमपी-छत्तीसगढ़ समेत देश के कई शहरों से ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें रौबदार लोग पुलिस के साथ मास्क नहीं पहनने को लेकर रौब झाड़ते नजर आए हैं। एमपी के रीवा जिले में एक लड़की मास्क न पहनने पर रोकने के लिए पुलिस से लड़ गई। साथ ही दूसरे न पहनने वाले लोगों का उदाहरण देने लगी। रायपुर में मेयर का भतीजा मास्क के लिए रोकने पर सस्पेंड कराने की धमकी दे रहा था। तो जबलपुर में पूर्व वित्त मंत्री मास्क के लिए महिला पुलिसकर्मी से भिड़ गए। वहीं, दिल्ली में भी एक कपल पुलिसकर्मियों से मास्क के लिए उलझ गया था। ऐसे लोगों की नकल आप करेंगे तो आपको भारी पड़ सकता है। घरों से निकलने से पहले आप हमेशा मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
Source: Navbharat Times April 21, 2021 08:03 UTC