इटली में 13 अप्रैल को लॉकडाउन समाप्त हो गया लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। मरने वालों का आंकड़ा 21 हजार से ऊपर हो गया है। इस वजह से सरकार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। यहां 2 सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। इसकी एक दो दिनों में आधिकारिक घोषणा की जाएगी। ऐसी स्थिति में गियुलियो जैसे बच्चों की मुश्किलें बढ़नी तय है जिन्हें घर में इंटरनेट की सुविधा नहीं मिल पा रही है। (फोटोः रॉयटर्स)सरकार ने पहले 4 से 15 मार्च तक एहतियातन शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला किया था। उस वक्त सिर्फ 107 लोगों की मौत हुई थी। इटली को अहसास नहीं था कि वह एक 'जैविक बम' पर खड़ा है। आगे स्थिति इतनी भयावह हो गई कि संभालना मुश्किल हो गया। यह यूरोप में सबसे अधिक संक्रमित देशों में टॉप पर पहुंच गया। फिर इटली की सरकार ने 13 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया। इस वजह से भी बच्चे डेढ़ महीने से स्कूल नहीं जा पाए हैं।इटली यूरोप के उन देशों में है जहां कोरोना वायरस की सबसे अधिक मार पड़ी है। एहतियात बरतते हुए इटली की सरकार ने 4 मार्च को ही शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश दिए थे। लाविनिया तोमासिनी 14 साल की हैं और वह भी बाकी बच्चों की तरह तब से ऑनलाइन क्लास कर रही हैं। लेकिन वह लकी हैं कि उनके पास बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी है और वह घर से पढ़ाई कर पा रही हैं।लॉकडाउन के दौरान स्कूल न जा पाने से गियुलियो दुखी तो है लेकिन उसने हौसला नहीं खोया है। वह घर पर रहकर ही पढ़ाई कर रहा है क्योंकि स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेज की व्यवस्था की है ताकि किसी की पढ़ाई न छूटे। ऑनलाइन क्लासेज तो शुरू कर दी गई हैं लेकिन कुछ बच्चों को इंटरनेट के खराब नेटवर्क से भी जूझना पड़ रहा है। इससे निपटने के लिए गियुलियो ने यह जुगाड़ निकाला जिसे देखकर कोई भी इम्प्रेस हो जाए।COVID-19: मुंबई में दो हजार के लगभग पहुंचे कोरोना के मरीज, 9 हॉटस्पॉट में ही हजार से ज्यादाकोरोना वायरस का संक्रमण मुंबई में तेजी से फैलता जा रहा है। राज्य सरकार और बीएमसी की लाख कोशिशों के बावजूद वायरस के फैलने पर अब तक ब्रेक नहीं लग पाया है। यह वायरस महानगर के लोगों को कितनी तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 14 अप्रैल तक यहां के सभी 24 वॉर्ड में मरीजों की कुल संख्या लगभग 2000 थी, जिसमें से 1,038 सिर्फ 9 वॉर्ड में पाए गए हैं।
Source: Navbharat Times April 16, 2020 03:01 UTC