Dehradun News: गैस की किल्लत के बीच सिटी की सड़कों में अब फूड स्टॉल भी कम आ रहे नजर - News Summed Up

Dehradun News: गैस की किल्लत के बीच सिटी की सड़कों में अब फूड स्टॉल भी कम आ रहे नजर


देहरादून, ब्यूरो: कहते हैं कि दून शहर की पहचान चाऊमीन, मोमो, बर्गर और बन टिक्की से होती थी। लेकिन, गैस के संकट के दौर में न केवल इनकी संख्या सिमट गई है। बल्कि, सड़कों के किनारे अक्सर दिखाई देने वाले फूड स्टॉल भी गायब हो हैं। हाल ऐसा ही ऑनलाइन फूड ऑर्डर का भी बताया जा रहा है, ये व्यवसाय भी घट रहा है। इधर, दूसरी ओर मार्केट में इंडक्शन चूल्हों की डिमांड बढ़ गई है। इनकी कीमतों में भी दोगुना तक उछाल आ गया है। गैस की समस्या कब तक खत्म होगी, कुछ कह पाना जल्दबाजी होगा। लेकिन, होटल, रेस्टारेंट व ढा़बा संचालकों ने सहारनपुर से लेकर दिल्ली तक से हजारों रुपए की डीजल व इलेक्ट्रिक भट्टी मंगा कर उन्हें प्रयोग में लाना भी शुरू कर दिया है।कम दिख रहे डिलीवरी ब्वॉयअगर कहें, दून में सबसे ज्यादा किसकी खपत हुआ करती है। तो एक ही जवाब मिलेगा चाऊमीन, मोमो, बन टिक्की और बर्गर। ये खाद्य सामग्री युवाओं को सबसे ज्यादा पसंद है। लेकिन, एलपीजी गैस के संकट में इन फूड प्रोडक्ट्स व कारोबार पर संकट गहरा गया है। हकीकत ये है कि शहर के तमाम इलाकों में शाम के वक्त जो स्ट्रीट फूड के स्टॉल नजर आते थे, उनकी संख्या काफी कम रह गई है। नतीजतन, युवाओं व बच्चों को आजकल ये खाद्य सामग्री नहीं मिल पा रही है। ऐसे ही हाल ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाले फूड डिलीवरी ब्वॉय की भी है। अब वे भी सीमित संख्या में सड़कों, गली-मोहल्लों में दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।डीजल, इलेक्ट्रिक भट्टी की डिमांडगैस की किल्लत को देखते हुए अब होटल, रेस्टारेंट व ढ़ाबा संचालकों ने डीजल भट्टी के साथ इलेक्ट्रिक भट्टी मंगवाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली दरबार होटल के आरिफ खान बताते हैं कि एलपीजी गैस का संकट कब तक सामान्य हो पाएगा, कहा नहीं जा सकता है। लेकिन, दिल्ली से इलेक्ट्रिक भट्टी मंगवा कर मदद ली जा रही है। पटेलनगर निवासी अर्पित गुप्ता बताते हैं कि इंडक्शन चूल्हों की इस कदर डिमांड बढ़ गई है कि कभी महीने में एक-दो सेल होने वाले इंडक्शन अब तक एक हजार से ज्यादा बिक चुके हैं। जबकि, कीमत भी दो से ढ़ाई हजार तक मिल रही है।69 एजेंसियों की जांच, 5 सिलिंडर जब्तघरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने व शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी यानि क्विक रिस्पांस टीम गठित कर गैस एजेंसियों व कॉमर्शियल प्रतिष्ठानों की जांच शुरू की है। बकायदा, टीम ने सोमवार को जिले में गैस एजेंसियों व कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर एलपीजी की मांग, आपूर्ति व वितरण की स्थिति का जायजा लिया। बताया गया है कि अब तक 69 गैस एजेंसियों व 25 कॉमर्शियल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है। इसी बीच विकासनगर क्षेत्र में 5 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए हैं। गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में क्यूआरटी का गठन किया गया है और एजेंसी के हिसाब से नोडल अफसर नामित किए गए हैं।ऐसे हो रही है निगरानी-डीएम खुद जिले में कर रहे हैं गैस आपूर्ति व वितरण की स्थिति की मॉनिटरिंग।-एडीएम एफआर कंट्रोल रूम से गैस वितरण व आपूर्ति पर रख रहे हैं नजर।-कंट्रोल रूम के 1077, 0135-2626066, 2726066 व वाट्सएप 7534826066 के नंबर जारी।-अकेले सोमवार शाम पांच बजे तक एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी 64 कंप्लेन की गईं हैं दर्ज।-कंट्रोल रूम में मौजूद खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारी शिकायतों का कर रहे हैं निस्तारण।प्रशासन का ये है दावा14899-उपभोक्ताओं को सोमवार को जिले में मिले सिलिंडर63-उपभोक्ताओं को कॉमर्शियल सिलिंडरों की गई आपूर्ति।80-हजार घरेलू सिलिंडरों का अभी भी जिले में बैकलागसीएस बोले-कालाबाजारी पर हो छापेमारीस्टेट में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर चीफ सेक्रेटरी आनंद बर्धन ने भी सचिवालय में बैठक ली। बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ सभी जिलों से डीएम ने वर्चुअल भाग लिया। बताया गया कि स्टेट में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुरूप समय पर और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। सीएस ने सभी डीएम से गैस आपूर्ति की स्थिति पर फीडबैक प्राप्त करते हुए निर्देश दिए। कहा, किसी भी परिस्थिति में उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। सीएस ने कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश देते हुए छापेमारी तेज करने के निर्देश दिए। कहा, सभी डीएम गैस कंपनियों व वितरकों के साथ समन्वय बनाए रखें।कांग्रेस ने नारेबाजी कर फूंका केंद्र का फूंकारसोई गैस की किल्लत व सिलिंडरों की बढ़ती कीमतों के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को प्रेमनगर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा। जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी प्रेमनगर के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि देशभर में रसोई गैस की भारी कमी से आम लोग परेशान हैं। वहीं, दूसरी ओर सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।dehradun@inext.co.in


Source: Dainik Jagran March 17, 2026 15:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */